ट्रिप के लिए भारी बेग नहीं अब मजा होगा साथ, अपनाएं स्मार्ट पैकिंग के ये 7 मिक्स एंड मैच फार्मूले!

हॉलिडे ट्रिप के दौरान भारी बैग की परेशानी से बचने के लिए स्मार्ट पैकिंग का मिक्स एंड मैच फॉर्मूला बेहद कारगर है। इसमें कम लेकिन ऐसे कपड़े और सामान पैक किए जाते हैं जिन्हें कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सके। न्यूट्रल रंगों के कपड़े, मल्टी-यूज़ आइटम्स और लेयरिंग टेक्निक अपनाकर बैग का वजन काफी कम किया जा सकता है। साथ ही कपड़ों को रोल करके रखने और ट्रैवल-साइज टॉयलेटरीज़ का यूज करने से जगह की भी बचत होती है। इस तरह कम सामान के साथ जर्नी ज्यादा कम्फर्टेबल, ऑर्गनाइज़्ड और स्ट्रेस फ्री बन जाती है।

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 11:14 AM

जब हम किसी ट्रिप पर जाते हैं तो सबसे बड़ी परेशानी अक्सर भारी बैग और जरूरत से ज्यादा सामान बन जाता है। कई लोग यह सोचकर कपड़े और अन्य चीजें भर लेते हैं कि "शायद इसकी जरूरत पड़ जाए", लेकिन ट्रिप के दौरान पता चलता है कि बैग में रखी आधी चीजों का यूज ही नहीं हुआ। इसी परेशानी का हल है स्मार्ट पैकिंग का मिक्स एंड मैच फॉर्मूला, जो दुनिया भर के एक्सपीरियंस ट्रैवलर द्वारा अपनाया जाता है। इसका प्रिंसिपल बहुत सरल है।

1. कपड़ों सोच-समझकर चुने जाए

This may contain: an open suitcase sitting on top of a bed covered in yellow scarfs and scarves


मिक्स एंड मैच पैकिंग का पहला रूल है। ट्रिप के लिए ऐसे कपड़े चुनने चाहिए जो एक-दूसरे के साथ आसानी से मैच हो सकें। उदाहरण के लिए यदि आप सफेद, काला, ग्रे, नेवी ब्लू या बेज जैसे न्यूट्रल रंगों के कपड़े रखते हैं, तो एक ही पैंट या जींस को अलग-अलग शर्ट और टी-शर्ट के साथ पहनकर कई नए लुक तैयार किए जा सकते हैं। इस तरह पांच या छह कपड़ों से ही दस से बारह अलग-अलग आउटफिट बनाए जा सकते हैं और बैग में एक्स्ट्रा कपड़े रखने की जरूरत नहीं पड़ती।

 

2. कपड़ों की संख्या लिमिट रखना

This may contain: an open suitcase sitting on top of a sandy beach

स्मार्ट पैकिंग का दूसरा जरुरी हिस्सा है यदि ट्रिप पांच से सात दिनों की है, तो हर दिन के लिए अलग-अलग कपड़े पैक करने की जरुरत नहीं होती। दो या तीन बॉटम्स और चार या पांच टॉप्स ठीक होते हैं। अच्छी कूकलिटी के कपड़े एक से ज्यादा बार आराम से पहने जा सकते हैं, खासकर तब जब ट्रिप बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी वाली न हो। इस तरीके से बैग का वजन काफी कम हो जाता है और ट्रिप ज्यादा कम्फर्टेबल बन जाती है।

 

3. स्मार्ट लेयरिंग फॉर्मूला

तीसरा फॉर्मूला लेयरिंग का है, जो खासतौर पर पहाड़ी या ठंडे क्षेत्रों की ट्रिप में बेहद कारगर साबित होता है। भारी और मोटे कोट की बजाय हल्की टी-शर्ट, एक स्वेटर और एक हल्की जैकेट साथ रखने से जरूरत से कपड़ों की लेयर बढ़ाई या घटाई जा सकती हैं। इससे बैग में कम जगह घिरती है और वेदर कंडीशन से निपटना भी आसान हो जाता है।

 

4. रोल करें, फोल्ड न करें

This may contain: a woman is packing her suitcase on the floor with clothes and other things to pack in it

स्मार्ट पैकिंग का चौथा सीक्रेट कपड़ों को रखने के तरीके में छिपा है। ज्यादातर लोग कपड़ों को सामान्य तरीके से फोल्ड करके बैग में रखते हैं, जिससे काफी जगह बर्बाद होती है। कपड़ों को रोल करके रखने से बैग में ज्यादा सामान ऑर्गनाइज़्ड तरीके से रखा जा सकता है। रोलिंग टेक्निक न केवल जगह बचाती है बल्कि कपड़ों में पड़ने वाली सिलवटों को भी कम करती है। यही वजह है कि आजकल कई ट्रैवल एक्सपर्ट इस टेक्निक को सबसे इफेक्टिव पैकिंग तरीकों में गिनते हैं।

 

5. मल्टी-यूज़ चीजें चुने

This may contain: an open suitcase sitting on top of a wooden table next to a map and other items

ऐसी चीजें साथ ले जाना बेहतर होता है जिनका उपयोग एक से ज्यादा तरीकों से किया जा सके। उदाहरण के लिए एक स्टोल को स्कार्फ, शॉल या सन कवर के रूप में यूज किया जा सकता है। इसी तरह एक कंफर्टेबल स्पोर्ट्स शू वॉकिंग, साइटसीइंग और नार्मल आउटिंग तीनों कामों के लिए यूजफुल हो सकता है। जब एक चीज कई काम करने लगे, तो एक्स्ट्रा सामान ले जाने की जरूरत कम हो जाती है।

 

6. जूतों को चुनना भी बेहद जरूरी

ट्रेवलिंग के दौरान जूतों को चुनना भी बेहद जरुरी होता है। बहुत से लोग हर ड्रेस के साथ अलग जूते रखने की गलती करते हैं, जबकि ज्यादातर ट्रिप के लिए एक अच्छा वॉकिंग शू और एक हल्की सैंडल ठीक होती है। जूते बैग में सबसे ज्यादा जगह घेरते हैं और वजन भी बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें कम से कम रखना समझदारी माना जाता है।

 

7. टॉयलेट्रीज को डाउनसाइज करें

Travel Size Toiletries India: The Complete Guide to What to Buy, Where to Find It, and How to Pack It

बड़ी शैम्पू, लोशन या फेसवॉश की बोतलें बैग का वजन और साइज बहुत बढ़ा देती हैं। अपनी पसंदीदा चीजों को छोटे रीयूजेबल ट्रैवल पाउच या बोतलों में ट्रांसफर करें, लिक्विड के बजाय शैम्पू बार, कंडीशनर बार या सोप स्ट्रिप्स का यूज करें ताकि लीक होने का डर भी न रहे। इस छोटे से बदलाव से बैग में अतिरिक्त जगह बचती है और ट्रिप के दौरान सामान को संभालना भी कहीं ज्यादा आसान हो जाता है

स्मार्ट पैकिंग का मिक्स एंड मैच फॉर्मूला हमें सिखाता है कि यात्रा के लिए ज्यादा सामान नहीं, बल्कि सही सामान जरूरी होता है, पैकिंग करने से किसी भी हॉलिडे ट्रिप को हल्के बैग और ज्यादा आराम के साथ पूरा किया जा सकता है। यही कारण है कि आज के मॉडर्न ट्रैवलर के बीच यह पैकिंग स्टाइल तेजी से पॉपुलर होती जा रही है। मिक्स एंड मैच फॉर्मूला से आप 7–10 दिन की ट्रिप भी हल्के बैग के साथ कर सकते हैं। इससे न केवल सामान ढोने की परेशानी कम होती है, बल्कि जर्नी ज्यादा कम्फर्टेबल और ऑर्गनाइज़्ड बन जाती है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।