Get App

Monsoon tourism : देश में मॉनसून टूरिज्म का चलन, युवाओं में 'रेनस्केप' का बढ़ता क्रेज

Monsoon tourism : ट्रेंड्स के मुताबिक खासकर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों से 24 से 30 साल के युवा सबसे ज्यादा ट्रैवल कर रहे हैं। Gen Z और मिलेनियल्स अब 2-3 दिन के शॉर्ट ब्रेक में बारिश का मजा लेने निकल रहे हैं । Ixigo के मुताबिक इस मॉनसून में पोर्ट ब्लेयर, तिरुपति, उदयपुर, कोयंबटूर और देहरादून जैसे उभरते डेस्टिनेशंस के लिए फ्लाइट बुकिंग्स में 25–30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2025 पर 6:46 PM
Monsoon tourism : देश में मॉनसून टूरिज्म का चलन, युवाओं में 'रेनस्केप' का बढ़ता क्रेज
Monsoon tourism : मॉनसून पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस बार गोवा सरकार ने 'वॉटरफॉल बैन' को हटाया है

Monsoon tourism : इस साल टूरिज्म के लिहाज से गर्मी की छुट्टियां सुस्त रहीं। लेकिन अब बरसात में लोग खूब घूमने-फिरने निकल रहे हैं। ट्रैवल पोर्टल्स के आंकड़े बताते हैं कि इस मॉनसून सीजन में ट्रैवल बुकिंग में अच्छा उछाल आया है। कभी मॉनसून को टूरिज्म का ऑफ-सीजन माना जाता था। लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। गर्मियों में सरहद पर तनाव और जियोपॉलिटिकल मुद्दों के चलते बहुत से लोगों ने अपनी छुट्टियां टाल दी थीं,अब वही पेंडिंग डिमांड इस मॉनसून ट्रैवल सीजन की बुकिंग बढ़ा रही हैं।

ट्रेंड्स के मुताबिक खासकर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों से 24 से 30 साल के युवा सबसे ज्यादा ट्रैवल कर रहे हैं। Gen Z और मिलेनियल्स अब 2-3 दिन के शॉर्ट ब्रेक में बारिश का मजा लेने निकल रहे हैं । Ixigo के मुताबिक इस मॉनसून में पोर्ट ब्लेयर, तिरुपति, उदयपुर, कोयंबटूर और देहरादून जैसे उभरते डेस्टिनेशंस के लिए फ्लाइट बुकिंग्स में 25–30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बरसात में लोग मुन्नार के चाय के बागानों और कुर्ग के बादलों में डूबे कॉफी एस्टेट्स का आनंद लेना चाह रहे हैं। मेघालय और सिक्किम भी काफी लोग जा रहे हैं। श्रावण के चलते उज्जैन, वाराणसी, बैजनाथ धाम जैसे धार्मिक स्थल भी भीड़ खींच रहे हैं।

मॉनसून पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस बार गोवा सरकार ने 'वॉटरफॉल बैन' को हटाया है । वहीं कर्नाटक सरकार भी अगस्त के अंत तक वॉटरफॉल के लिए विशेष टूर पैकेज लॉन्च करने जा रही है। इस बार ट्रैवल ट्रेंड में रेनस्केप शब्द काफी चल रहा हैं यानी बारिश से बचने बजाय, बारिश का मजा लेने का पर्यटन।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें