Thailand Trip: क्या आप थाईलैंड की यात्रा का प्लान बना रहे हैं? अगर हां! तो थाईलैंड के वीजा नियमों में होने नए बदलावों को जानना आपके लिए जरूरी हो जाता है। मई 2025 में थाईलैंड ने अपनी वीजा पॉलिसी में महत्वपूर्ण बदलाव किए है, जो भारत सहित दुनिया भर के यात्रियों को प्रभावित करेंगे। नियमों में नए अपडेट का उद्देश्य इमिग्रेशन के नियंत्रण को बढ़ाना और प्रवेश प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है। आइए आपको बताते हैं वीजा नियमों में कौन-कौन से हुए है नए बदलाव।
थाईलैंड में जरूरतों की पूर्ति के लिए देना होगा आय का प्रमाण पत्र
थाईलैंड ने पर्यटक वीजा के लिए आवेदकों से आय का प्रमाण को सबमिट करने को अनिवार्य बना दिया है। बता दें कि इसके तहत पर्यटक वीजा पर आने वाले किसी भी व्यक्ति को यह प्रदर्शित करना होगा कि देश में छुट्टी के दौरान उनके पास अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त राशि हैं। आवेदकों को यह प्रमाण देना होगा कि उनके पास कम से कम 20,000 थाई बात (लगभग 550 अमेरिकी डॉलर) उपलब्ध धनराशि है। इसके लिए तीन महीने के बैंक स्टेटमेंट का ब्योरा स्वीकार्य होगा। बता दें कि साल 2023 से पहले भी थाईलैंड पर्यटकों से आय का प्रमाण लेता था लेकिन कोरोना महामारी के दौरान यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए नवंबर 2023 में उसे अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था, जिसे पुनः लागू कर दिया गया है।
डिजिटल आगमन कार्ड (TDAC) की शुरूआत
वीजा नियमों में नए बदलाव के तहत 1 मई, 2025 से थाईलैंड डिजिटल आगमन कार्ड (TDAC) को भी लागू कर दिया गया है। इसके लागू होने बाद हवाई, जमीन या समुद्री मार्ग से थाईलैंड की यात्रा करने वाले किसी भी गैर-थाई नागरिक को अपने आगमन से कम से कम तीन दिन पहले इलेक्ट्रॉनिक रूप से TDAC भरना होगा।
घट सकती है बिना वीजा के रहने वाले दिनों की संख्या
थाईलैंड वीजा दुरुपयोग की चिंताओं के बीच पर्यटकों के लिए 60 दिन के वीजा-मुक्त प्रवास को घटाकर 30 दिन करने पर कर रहा है। फिलहाल भारत सहित 93 देशों के नागरिकों को अधिकतम 60 दिनों के लिए बिना वीजा के रहने की अनुमति है। कुछ पर्यटकों के अधिक समय तक रुकने और अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की वजह से इस पॉलिसी में संसोधन किया जा सकता है।
थाईलैंड आने वाले यात्रियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे वीजा की नई शर्तों को पूरा करते हो। नई शर्तों में प्रमुख रूप से TDAC को पूरा करना और आय का प्रमाण प्रस्तुत करना शामिल है। कोई पर्यटक इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसे देश में इंट्री से रोक जा सकता है।