ऋषिकेश में वेलनेस का नया ट्रेंड, योग-ध्यान के साथ ट्राई करें ये अनोखे एक्सपीरियंस!

ऋषिकेश को अब सिर्फ योग, ध्यान और आध्यात्मिक रिट्रीट के लिए नहीं जाना जाता। यहां आने वाले विजिटर के लिए अब वेलनेस के साथ कई नए और मजेदार एक्सपीरियंस भी मिल रहे हैं। पॉटरी, साउंड हीलिंग, गाइडेड हाइक, प्रकृति के बीच समय बिताना और झील किनारे नाश्ता जैसी एक्टिविटीज लोगों को अलग तरह का एक्सपीरियंस दे रही हैं। आज के ट्रैवलर सिर्फ स्पा या आराम करने के बजाय ऐसे एक्सपीरियंस पसंद कर रहे हैं, जो उन्हें नेचर के पास रख सकें।

अपडेटेड Aug 27, 2026 पर 3:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

ऋषिकेश में ज्यादातर लोग योग, ध्यान और आध्यात्मिक शांति के लिए जाते है। लेकिन अब यह जगह सिर्फ इन्हीं चीजों तक सीमित नहीं रह गई है। यहां घूमने आने वाले ट्रैवलर को वेलनेस के साथ कई नए और मजेदार एक्सपीरियंस भी मिल रहे हैं। नेचर के बीच समय बिताने से लेकर पॉटरी, साउंड हीलिंग, गाइडेड हाइक और आउटडोर एक्टिविटीज तक, ऋषिकेश में अब ऐसा बहुत कुछ है जिसे अपनी ट्रिप का हिस्सा बनाया जा सकता है।

आजकल लोग घूमने के दौरान सिर्फ किसी होटल में आराम करने या स्पा कराने के बजाय कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जिससे उन्हें अंदर से अच्छा महसूस हो और प्रकृति के पास रहने का मौका मिले। यही वजह है कि ऋषिकेश में वेलनेस का अंदाज भी बदल रहा है। यदि आप योग और ट्रेडिशनल वेलनेस से हटकर इस खूबसूरत जगह को नए तरीके से एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यह ट्रिप आपके लिए परफेक्ट हैं।

yogaaa


1. वेलनेस के साथ ट्रैवल

ऋषिकेश में अब वेलनेस के लिए ब्रीदवर्क, हल्की मूवमेंट, सीडर सॉना, आइस प्लंज और सोकिंग पूल जैसी एक्टिविटीज शामिल हैं। इसका मकसद शरीर को रिलैक्स करने और रिकवरी का एक्सपीरियंस देने के साथ गर्मी, ठंड, एक्सरसाइज और नेचर को एक साथ जोड़ना है। ट्रैवलर घूमने के साथ अपनी बॉडी को आराम देने और तरोताजा फील कर सकते हैं।

2. क्रिएटिव एक्टिविटीज

आजकल वेलनेस के साथ पॉटरी, पेंटिंग, म्यूजिक, डांस, साउंड हीलिंग और क्रिएटिव वर्कशॉप जैसी एक्टिविटीज भी लोगों को रिलैक्स कराती हैं। यहां स्टे में ट्रैवलर रुकने के साथ कुछ नया सीखने, बनाने और दूसरे लोगों के साथ जुड़ने का मौका भी पाते हैं। इस तरह पूरी ट्रिप मजेदार बन सकती है।

3. नेचर के बीच एक्सपीरियंस

उत्तराखंड के कुमाऊं में द लेक हिल का कियो स्टेज नेचर के बीच रहने का अलग एक्सपीरियंस देता है। यहां विला मिजू में झील और पहाड़ों का खूबसूरत नजारा स्टे का अहम हिस्सा है। यहां घूमने वाले लोग भीमताल झील में नाव की सवारी करके एक्वेरियम आइलैंड कैफे तक जा सकते हैं और पानी व पहाड़ों के बीच नाश्ते का मजा ले सकते हैं।

4. अपनी पसंद के हिसाब से बनाएं वेलनेस ट्रिप

अब ट्रैवलर अपनी वेलनेस ट्रिप को अपनी पसंद के हिसाब से ज्यादा एक्टिव और मजेदार बना सकते हैं। कियो स्टेज में गाइडेड हाइक, आउटडोर बारबेक्यू, खुले में मनोरंजन और अलाव के पास शाम बिताने जैसे एक्सपीरियंस मिल सकते हैं। यहां मूवमेंट सेशन, म्यूजिक, डांस, क्रिएटिव वर्कशॉप और कम्युनिटी इवेंट्स का हिस्सा बनने का मौका मिलता है।

ट्रैवलर के लिए ऋषिकेश की यह ट्रिप प्रकृति के बीच समय बिताने, क्रिएटिव चीजें सीखने और आउटडोर एक्सपीरियंस लेने से खास बन सकती है। किसी के लिए वेलनेस का मतलब सॉना और आइस प्लंज हो सकता है, तो किसी के लिए जंगल की सैर, पॉटरी, झील किनारे नाश्ता या अलाव के पास बिताई शाम। यही एक्सपीरियंस ट्रैवलर को सिर्फ घूमने के बजाय कुछ नया सीखने, रिलैक्स होने और यादें लेकर लौटने का मौका बनाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।