फ्री में लेना है एयरपोर्ट पर टिकट और लाउंज का मजा? तो जानें डेबिट-क्रेडिट कार्ड की ये सुविधा

एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करते समय खाने-पीने और आराम पर काफी पैसा खर्च हो सकता है। ऐसे में कुछ क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिलने वाला फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस काम आ सकता है। यहां खाना, वाई-फाई और आराम जैसी फैसिलिटी मिल सकती हैं, जिससे सफर के दौरान होने वाला एक्स्ट्रा खर्च कम किया जा सकता है।

अपडेटेड Sep 16, 2026 पर 11:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करना कई बार जेब पर भी भारी पड़ सकता है। कुछ घंटे पहले पहुंचने पर खाने-पीने से लेकर बैठने तक के लिए अलग से पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन इसी इंतजार के समय का फायदा उठाकर कुछ खर्च बचाया भी जा सकता है। कई पैसेंजर के पास ऐसे क्रेडिट या डेबिट कार्ड होते हैं, जिनके साथ एयरपोर्ट लाउंज की फैसिलिटी मिलती है। कुछ कार्ड पर एयरपोर्ट लाउंज की फैसिलिटी मिलती है, जहां पैसेंजर फ्लाइट से पहले आराम करने के साथ खाने-पीने और दूसरी सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।

डोमेस्टिक फ्लाइट में भारत के एयरपोर्ट पर एलिजिबल डेबिट या क्रेडिट कार्ड से लाउंज की फैसिलिटी ली जा सकती है। वहीं इंटरनेशनल ट्रिप में कुछ कार्ड प्रायोरिटी पास, लाउंज की या डायनर्स क्लब जैसे नेटवर्क से जुड़े होते हैं। कुछ बैंकों में कार्ड की चेकिंग के लिए छोटी रकम का सत्यापन शुल्क या अस्थायी होल्ड भी लग सकता है। फ्री लाउंज फैसिलिटी प्राइमरी कार्डहोल्डर के लिए होती है, जबकि साथ जाने वाले मेहमान के लिए करीब ₹500 से ₹2,000 तक चार्ज लग सकता है।

एयरपोर्ट पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड से मिलने वाली कई ऐसी सुविधाएं होती हैं, जिनके बारे में बहुत से पैसेंजर को जानकारी नहीं होती है। जैसे-

क्रेडिट कार्ड से ऐसे उठाएं फ्री लाउंज का फायदा

कई बैंक अपने कुछ क्रेडिट कार्ड और चुनिंदा डेबिट कार्ड के साथ एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री की फैसिलिटी देते हैं। कुछ कार्ड में हर क्वार्टर में फ्री लाउंज विजिट मिलती हैं, जबकि कुछ कार्ड पर यह फैसिलिटी स्पेशल कंडीशन के साथ मिलती है। इसलिए एयरपोर्ट जाने से पहले अपने कार्ड की लाउंज फैसिलिटी जरूर चेक कर लें।


फ्री एंट्री से पहले जाने कार्ड की कंडीशन

लाउंज का इस्तेमाल करने से पहले कार्ड की शर्तों को देखना बहुत जरूरी है। कई कार्ड में फ्री लाउंज एक्सेस के लिए पिछले महीने या क्वार्टर में फिक्स अमाउंट खर्च करने की कंडीशन हो सकती है। कुछ कार्ड में फ्री विजिट की संख्या भी लिमिटेड होती है। इसके अलावा एयरपोर्ट, टर्मिनल और लाउंज के हिसाब से भी फैसिलिटी अलग हो सकती है।

ऐप से ऐसे चेक करें लाउंज फैसिलिटी

यदि आपके पास एक से ज्यादा क्रेडिट या डेबिट कार्ड हैं, तो उनके लाउंज फायदे अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ ऐप की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि आपके कार्ड पर एयरपोर्ट लाउंज की फैसिलिटी अवेलेबल है या नहीं। इससे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आखिरी समय पर परेशानी नहीं होगी और आप पहले से तय कर सकेंगे कि किस कार्ड का इस्तेमाल करना है। साथ ही कार्ड की वैलिडिटी, फ्री विजिट नंबर और किसी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज है या नहीं, यह भी पहले देख लेना चाहिए।

लाउंज में मिलती हैं ये सुविधाएं

एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करते समय खाना-पीना और आराम करने में अच्छा खासा पैसा खर्च हो सकता है। यदि आपके पास 2 घंटे या उससे ज्यादा का समय है, तो बाहर कैफे या रेस्टोरेंट में खाना खाने के बजाय एयरपोर्ट लाउंज का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ एयरपोर्ट लाउंज में खाने-पीने की चीजों के साथ बैठने की आरामदायक जगह, वाई-फाई और दूसरी सर्विस भी मिलती हैं। इन सभी चीजों के लिए अलग-अलग पैसे खर्च करने के बजाय एलिजिबल ट्रैवलर को कार्ड के जरिए लाउंज की सुविधा मुफ्त में मिल सकती है।

एयरपोर्ट पर इन सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए सिर्फ कोई भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड होना काफी नहीं है। कार्ड लेते समय यह जरूर देखें कि उसमें एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा शामिल है या नहीं। प्लैटिनम या ट्रैवल कार्ड होने से अपने आप मुफ्त लाउंज एक्सेस नहीं मिलता, क्योंकि हर कार्ड के नियम अलग हो सकते हैं। इसलिए कार्ड चुनने से पहले फ्री लाउंज विजिट, खर्च की शर्त, सालाना चार्ज और दूसरी ट्रैवल फसिलियत की डिटेल जरूर चेक लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।