194 साल से जिंदा है जोनाथन, एफिल टॉवर से भी ज्यादा पुराना...वैज्ञानिकों के लिए बना रहस्य!

सेशेल्स जायंट कछुए की इस प्रजाति का वैज्ञानिक नाम एल्डाब्राचेलिस गिगेंटिया होलोलिसा है। वर्तमान में जोनाथन दक्षिण अटलांटिक महासागर के सेंट हेलेना द्वीप पर रहता है।इतनी अधिक उम्र होने के बावजूद जोनाथन की सेहत काफी अच्छी बताई जाती है। स्थानीय पशु चिकित्सकों के अनुसार वह आज भी स्वस्थ है और अच्छी तरह खाना खाता है

अपडेटेड Jun 19, 2026 पर 6:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दुनिया में कुछ जानवर इंसानों की तुलना में बहुत लंबा जीवन जीते हैं

दुनिया में कुछ जानवर इंसानों की तुलना में बहुत लंबा जीवन जीते हैं, लेकिन एक कछुआ ऐसा है जो लगभग दो सदियों से जीवित है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, सेंट हेलेना द्वीप पर रहने वाला सेशेल्स जायंट कछुआ जोनाथन दुनिया का सबसे उम्रदराज़ ज्ञात स्थलीय जानवर और अब तक का सबसे बुजुर्ग कछुआ माना जाता है। जोनाथन की उम्र करीब 194 साल है। माना जाता है कि उसका जन्म वर्ष 1832 के आसपास हुआ था। वह ब्रिटेन के विक्टोरियन युग, लंदन के प्रसिद्ध टॉवर ब्रिज और पेरिस के एफिल टॉवर से भी ज्यादा पुराना है।

जोनाथन की उम्र है 194 साल

सेशेल्स जायंट कछुए की इस प्रजाति का वैज्ञानिक नाम एल्डाब्राचेलिस गिगेंटिया होलोलिसा है। वर्तमान में जोनाथन दक्षिण अटलांटिक महासागर के सेंट हेलेना द्वीप पर रहता है।इतनी अधिक उम्र होने के बावजूद जोनाथन की सेहत काफी अच्छी बताई जाती है। स्थानीय पशु चिकित्सकों के अनुसार वह आज भी स्वस्थ है और अच्छी तरह खाना खाता है। हालांकि, बढ़ती उम्र के कारण उसकी सूंघने की क्षमता लगभग खत्म हो चुकी है।


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल

वैज्ञानिक जोनाथन के डीएनए पर भी शोध कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उसकी कोशिकाओं में इंसानों की कोशिकाओं की तरह तेजी से बदलाव नहीं होते। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, इस अध्ययन से उम्र बढ़ने और लंबे जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण रहस्यों को समझने में मदद मिल सकती है। हालांकि, सेंट हेलेना के लोग उसे प्यार से "जोनो" कहकर बुलाते हैं। वह गवर्नर के आवास के बगीचे में रहने वाले तीन अन्य कछुओं के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिताता है। जोनो को हरी घास खाना और धूप में आराम करना बेहद पसंद है। जोनाथन अपने जन्मदिन के खास जश्न के लिए भी मशहूर है। हर साल उसका जन्मदिन वीगन केक के साथ मनाया जाता है, जिसे वह बड़े चाव से खाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।