इटली के विंसेंजा शहर में एक 70 वर्षीय शख्स ने ऐसा कारनामा किया कि सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इस शख्स ने 53 साल तक खुद को पूरी तरह अंधा होने का नाटक किया और इसी बहाने सरकारी विकलांगता भत्ता हासिल किया। उसने इस झूठे दिखावे से 10 लाख यूरो से अधिक राशि अपने खाते में जमा कर ली। यानी आधी सदी से ज्यादा समय तक उसने समाज और सरकार को चकमा दिया। शुरुआत में शायद किसी ने इस पर शक नहीं किया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी हरकतें संदिग्ध लगने लगीं। वित्तीय पुलिस ने उसकी निगरानी शुरू की और पाया कि ये शख्स आराम से बागवानी करता, बाजार जाता और अपने घर का सामान खरीदता है।
ये सबूत साबित करता है कि वो वास्तव में अंधा नहीं था। इस पूरे मामले ने न केवल अधिकारियों को चौंका दिया बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों को हैरानी में डाल दिया। लोगों ने इस शख्स की चालाकी और धांधली पर तरह-तरह के कमेंट किए।
शुरुआत तब हुई जब वित्तीय पुलिस को इस शख्स की हरकतों पर शक हुआ। पांच दशक पहले एक घटना के बाद उसे सरकारी रिकॉर्ड में अंधा दिखाया गया था। पुलिस ने उसे करीब दो महीने तक ट्रैक किया। निगरानी में पता चला कि ये शख्स आराम से बागवानी करता, घर का सामान खरीदता और बाजार में नकद भुगतान करता। कई उत्पादों का निरीक्षण कर ये साबित हुआ कि वो वास्तव में अंधा नहीं था।
इस सबूत के आधार पर विंसेंजा के अभियोजक कार्यालय ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। वित्तीय पुलिस ने सभी कल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा लाभ को तुरंत रोक दिए। साथ ही पिछले पांच साल में उसने जो अनुचित लाभ लिया, उस पर कर लगाया गया, जिसकी कुल राशि लगभग 200,000 यूरो थी।
जैसे ही ये खबर वायरल हुई, सोशल मीडिया यूजर्स ने हैरानी जताई। एक यूजर ने लिखा, “असंभव, ऐसे कैसे कोई 55 सालों तक अंधा रह सकता है।” दूसरे ने कहा, “गजब है, हम तो सोचते थे कि हम ही गरीब हैं।” एक और यूजर ने टिप्पणी की, “शातिरपन की हद है, टोपीबाज आदमी!”