Viral Video: बाहर ATM, अंदर नाई की दुकान… कभी नहीं देखा होगा बिहार का ऐसा अनोखा एटीएम!

Viral Video: पटना के दानापुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक पुराना एटीएम सैलून में बदलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाहर बैंक का बोर्ड लगा होने की वजह से लोग हैरान हैं। वहीं इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं

अपडेटेड May 11, 2026 पर 4:59 PM
Story continues below Advertisement
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान रह गए

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर बिहार के पटना जिले के दानापुर इलाके का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो में एक पुराना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम अब लोगों के लिए सैलून बन चुका है। कभी लोगों को जल्दी पैसे निकालने की सुविधा देने वाला ये एटीएम अब बाल काटने की दुकान बन गया है। बाहर अभी भी बैंक का नीला-सफेद बोर्ड लगा हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कई मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान रह गए। वीडियो में एक ऐसा एटीएम बूथ दिखाई दे रहा है जहां पहले कैश निकालने की मशीन होती थी, लेकिन अब वहां स्टाइलिंग चेयर, शीशे और बाल काटने में व्यस्त एक नाई नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि एटीएम बंद होने के बाद बैंक ने इस जगह को किराए पर दे दिया, लेकिन बाहर लगा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बोर्ड नहीं हटाया गया। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।


सोशल मीडिया पर लोग रहे दे रहे रिएक्शन

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर मजेदार और अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कोई बैंकिंग सिस्टम पर मजाक कर रहा है तो कोई इस अनोखे बदलाव पर हैरानी जता रहा है। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “बिहार में सब मुमकिन है, दो दिन पहले मेरे घर के बाहर से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई।” वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “लोग पैसे निकालने आते हैं और नया हेयरस्टाइल लेकर बाहर निकलते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दानापुर में सच में अपनी सेवाएं बढ़ा दी हैं।”

वहीं एक यूजर ने बैंक की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए लिखा, “खाली जगह को किराए पर देना अच्छी बात है, लेकिन बाहर लगा बोर्ड नहीं बदलना खराब प्रबंधन को दिखाता है। लोग वहां पैसे निकालने की उम्मीद से जाते हैं, हेयरकट करवाने नहीं, साफ जानकारी होना जरूरी है!”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।