Samay Raina: पिछले साल कुछ जोक्स की वजह से विवादों में घिरे शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) के दूसरे सीज़न के साथ स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) की वापसी हुई है। नए सीजन का पहला एपिसोड स्ट्रीम हो रहा है और इसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट के क्लिप्स ऑनलाइन तेज़ी से फैल रहे हैं, ऐसे में अब लोगों का ध्यान एक अलग सवाल पर गया है। इस शो से रैना ने कितना पैसा कमाया होगा?
