रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर कम बजट (Budget) में सोने जैसा स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट (Gold-plated bracelet) एक शानदार ऑप्शन हैं। ये देखने में बेहद अट्रेक्टिव होते हैं और कैजुअल से लेकर एथनिक हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। प्रीमियम फिनिश और ट्रेंडी डिजाइनों की वजह से ये फैशन लवर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं:
Layered Bracelets (लेयर्ड ब्रेसलेट)
Pearls and Colorful Stone (पर्ल और कलरफुल स्टोन)
रक्षाबंधन के फेस्टिव लुक को खास बनाने के लिए पर्ल और कलरफुल स्टोन वाले गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट चुनें। मोती और रंगीन स्टोन का कॉम्बिनेशन जूलरी को रॉयल और एलिगेंट लुक देता है। मैचिंग रिंग्स या ईयररिंग्स के साथ इन्हें पहनकर आप अपना फेस्टिव स्टाइल और भी निखार सकती हैं। इनकी कीमत करीब ₹399 से ₹1,299 तक होती है। ये चांदनी चौक, लाजपत नगर और साउथ एक्सटेंशन के फैशन ज्वेलरी स्टोर्स में मिल जाएंगे।
Geometric Patterns (ज्योमेट्रिक पैटर्न)
इस रक्षाबंधन आप सिंपल लेकिन मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट ट्राई करें। हेक्सागोन, ओवल या सर्कुलर मोटिफ वाले ये डिजाइन एथनिक और इंडो-वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ शानदार लगते हैं। ऐसे ब्रेसलेट आपको लगभग ₹349 से ₹999 की कीमत में मिल जाएंगे। इन्हें जनपथ मार्केट, कमला नगर और सरोजिनी नगर में आसानी से खरीदा जा सकता है।
Minimalist Gold-Plated Bracelet (मिनिमल गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट)
हल्की और एलिगेंट जूलरी पहनना चाहती हैं, तो इस रक्षाबंधन पर मिनिमल गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट परफेक्ट रहेंगे। पतली चेन और सटल डिजाइन इन्हें हर तरह के फेस्टिव आउटफिट के साथ आसानी से मैच होने लायक बनाते हैं। ये आपको बिना ओवरड्रेस लगे स्टाइलिश लुक देंगे। इनकी शुरुआती कीमत करीब ₹249 है, जबकि अच्छे डिजाइन ₹799 तक मिल जाते हैं। ये करोल बाग, लाजपत नगर और जनपथ की एक्सेसरी शॉप्स पर आसानी से मिल जाते हैं।
Hand Harness-Style Bracelet (हैंड हार्नेस स्टाइल ब्रेसलेट)
इस रक्षाबंधन अलग दिखना चाहती हैं, तो हैंड हार्नेस यानी हाथफूल स्टाइल ब्रेसलेट चुनें। उंगलियों तक जाती नाज़ुक चेन और छोटे चार्म्स इसे खास बनाते हैं। यह डिजाइन लहंगा, अनारकली या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। इनकी कीमत आमतौर पर ₹499 से ₹1,499 के बीच होती है। ऐसे डिजाइन चांदनी चौक, राजौरी गार्डन और लाजपत नगर की ज्वेलरी दुकानों में मिल जाते हैं।
Stone-Embellished Bracelets (स्टोन एम्बेलिश्ड ब्रेसलेट)
रक्षाबंधन के सेलिब्रेशन के लिए स्टोन डिटेलिंग वाले गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट भी शानदार ऑप्शन हैं। सफेद या रंगीन स्टोन की चमक आपके फेस्टिव लुक में चार-चांद लगा सकती है। इन्हें सूट, साड़ी या शरारा के साथ पहनकर अट्रेक्टिव लुक पाया जा सकता है। इनकी कीमत लगभग ₹399 से ₹1,299 तक रहती है। इन्हें साउथ एक्सटेंशन, करोल बाग और चांदनी चौक के ज्वेलरी स्टोर्स में देखा जा सकता है।
Cuff and Kangan-Style Bracelet (कफ और कंगन स्टाइल ब्रेसलेट)
आपको क्लासिक और रॉयल लुक पसंद है, तो रक्षाबंधन पर कफ या कंगन स्टाइल गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट पहनें। इनका एवरग्रीन डिजाइन हर तरह की एथनिक ड्रेस के साथ शानदार लगता है और बिना ज्यादा जूलरी पहने भी आपके पूरे लुक को एलिगेंट बना देता है। इनकी कीमत करीब ₹599 से ₹1,999 तक हो सकती है, जो डिजाइन और ब्रांड पर निर्भर करती है। ऐसे ब्रेसलेट करोल बाग, दरिबा कलां (चांदनी चौक), साउथ एक्सटेंशन और राजौरी गार्डन के ज्वेलरी शोरूम में आसानी से मिल जाते हैं।