मशरूम खाते ही 27वीं मंजिल से बिना रस्सी नीचे उतरा शख्स! मौत को टक से छूकर आया और बोला- ऐसा लगा अमर होने की ट्रेनिंग ले रहा हूं

चीन के युन्नान प्रांत में एक व्यक्ति जंगली मशरूम खाने के बाद गंभीर भ्रम का शिकार हो गया। भ्रम की स्थिति में वह अपने 27वीं मंजिल के फ्लैट से बाहर निकलकर बिल्डिंग के किनारे लगे पानी के पाइप के सहारे नीचे उतरने लगा। समय रहते उसे बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 6:35 PM
बाद में 26वीं मंजिल पर रहने वाले उसके एक दोस्त ने कुछ असामान्य आवाजें सुनीं

चीन में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ ऐसा हैरान करने वाली घटना हुई है। व्यक्ति को जंगली मशरूम खाने के बाद उसको अजीब से गंभीर भ्रम होने लगे।बताया जाता है कि मशरूम के असर से उसे अजीब भ्रम होने लगे, जिसके बाद वह अपने 27वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट से बाहर निकल आया। हैरानी की बात ये कि उसने बिल्डिंग के किनारे लगे पानी के पाइप के सहारे नीचे उतरने लगा। ये अजीब घटना चीन के युन्नान प्रांत की बताई जा रही है। इस घटना के बाद व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बाद में डॉक्टरों ने बताया कि मशरूम को सही तरीके से न पकाने की वजह से उसके शरीर पर यह खतरनाक असर पड़ा।

व्यक्ति ने बताया, उसे लगा कि उसे एक रहस्यमयी टेस्ट से गुजरने और अमरता पाने के लिए बुलाया जा रहा है। ऐसी कल्पनाएं अक्सर चीनी फैंटेसी कहानियों और उपन्यासों में देखने को मिलती हैं।

मशरूम खाने के बाद हुआ भ्रम


द साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये हैरान करने वाली घटना चीन के युन्नान प्रांत में हुई, जो जंगली मशरूमों के लिए काफी फेमस माना जाता है। उस व्यक्ति की पहचान सिर्फ उसके सरनेम जू से की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जू ने घर पर खुद जियानशौकिंग नाम के जंगली मशरूम पकाकर खाए थे, जिसके बाद उन्हें गंभीर भ्रम होने लगा। इसी हालत में वह अपने 27वीं मंजिल के फ्लैट की खिड़की से बाहर निकल गए और इमारत के बाहरी हिस्से में लगे पानी के पाइप के सहारे नीचे उतरने की कोशिश करने लगे।

चौंकाने वाली बात ये रही कि वह बिना खतरे का एहसास किए एक मंजिल नीचे तक पहुंच गए। बाद में 26वीं मंजिल पर रहने वाले उसके एक दोस्त ने कुछ असामान्य आवाजें सुनीं। जब उसने बाहर देखा तो जू को बेहद खतरनाक स्थिति में पाया और तुरंत उसकी मदद कर उसे सुरक्षित अंदर खींच लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ठीक होने में लगेगे कुछ दिन

घटना के बाद शू को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर होती गई। रिपोर्ट के अनुसार, वह बेहोश हो गए और कुछ समय के लिए कोमा में भी चले गए, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए युन्नान यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसके शरीर से टॉक्सिन निकालने के लिए कई गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल क्लींजिंग प्रोसीजर किए। डॉक्टर के मुताबिक, शू को पूरी तरह ठीक होने में कई दिन लगे।

इस मशरूम को कैसे खाएं

बाद में हुई जांच में सामने आया कि जंगली मशरूम खाने के गलत तरीके की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। बताया गया कि शू ने जियानशौकिंग मशरूम को दो हिस्सों में तैयार किया था। उसने एक हिस्सा पहले दिन खाया, जबकि बाकी बचा हुआ भोजन फ्रिज में रख दिया। अगले दिन उसने उसी मशरूम को दोबारा गर्म करके खाया और साथ में शराब भी पी। इसके कुछ ही समय बाद उसको अजीब तरह के भ्रम और वहम महसूस होने लगे, जिसके बाद पूरी घटना घटित हुई। डॉक्टरों के मुताबिक, युन्नान में जून से अगस्त के बीच जंगली मशरूम खाने से लोगों के बीमार होने के कई मामले सामने आते हैं।

अक्सर ऐसा तब होता है जब मशरूम को ठीक से नहीं पकाया जाता या दोबारा गर्म करते समय पर्याप्त गर्मी नहीं मिलती। शू के मामले में भी जांच में पता चला कि उसने बचे हुए मशरूम को सही तरीके से गर्म नहीं किया था। इसी वजह से उसमें मौजूद हानिकारक तत्व उसके शरीर में चले गए और उसकी तबीयत खराब हो गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।