आज का कोट
आज का कोट
“जब तुम जवान हो तो शादी कर लो, क्योंकि जैसे-जैसे तुम बड़े होते हो तुम समझदार होते जाते हो।” — अगाथा क्रिस्टी
अगाथा क्रिस्टी दुनिया की मशहूर मिस्ट्री राइटर में से एक थीं। उनकी कहानियों में रहस्य और जासूसी के साथ-साथ प्यार, रिश्ते और इंसानी व्यवहार को भी दिखाया गया है। शादी और उम्र को लेकर उनका एक मजेदार विचार आज भी लोगों का ध्यान खींचता है। इस बात में वह बताती हैं कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, इंसान को जिंदगी और रिश्तों की ज्यादा समझ आने लगती है। क्रिस्टी की अपनी जिंदगी भी कई एक्सपीरियंस से भरी रही। उन्होंने शादी की, तलाक लिया और बाद में दूसरी शादी की, जो जीवनभर चली। उन्होंने युद्ध के समय जो भी काम किये, उनका असर क्राइम कहानियों में दिखाई दिया। उनकी जिंदगी और कहानियों को देखकर समझ आता है कि उनका जीवन एक्सपीरियंस से जुड़ा है।
अगाथा क्रिस्टी का जीवन
अगाथा क्रिस्टी का जन्म 15 सितंबर 1890 को इंग्लैंड के टॉरक्वे में हुआ था। उनका पूरा नाम डेम अगाथा मैरी क्लारिसा क्रिस्टी था। उनकी शुरुआती पढ़ाई घर पर हुई और बचपन से ही उन्हें किताबों और कहानियों में काफी इंटरेस्ट था। बाद में उन्होंने पेरिस में संगीत की पढ़ाई की और पियानो व गायन सीखा। 1901 में उनके पिता का निधन हो गया, लेकिन पढ़ने और लिखने का उनका शौक बना रहा।
नर्सिंग से राइटिंग
पहले विश्व युद्ध के समय अगाथा क्रिस्टी ने नर्स के रूप में काम किया और बाद में अस्पताल की डिस्पेंसरी में भी काम किया। मेडिकल में काम करने के कारण उन्हें दवाओं और अलग-अलग तरह के जहरों के बारे में जानकारी मिली। बाद में यही जानकारी उनकी कई क्राइम और मर्डर मिस्ट्री कहानियों में काफी काम आई। उनका पहला डिटेक्टिव उपन्यास 'द मिस्टीरियस अफेयर एट स्टाइल्स' 1920 में प्रकाशित हुआ। इसी किताब में उनका मशहूर जासूस हर्क्यूल पोइरोट सामने आया। आगे चलकर पोइरोट दुनिया के सबसे पॉपुलर जासूसों में शामिल हो गए।
शादी का एक्सपीरियंस
क्रिस्टी ने 1914 में आर्चीबाल्ड क्रिस्टी से शादी की, लेकिन यह रिश्ता 1928 में तलाक के साथ खत्म हुआ। 1926 में उनकी मां की मौत और शादी की परेशानियों के बीच वह 11 दिनों के लिए अचानक गायब भी हो गई थीं। इस घटना ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरीं। 1930 में उन्होंने आर्कियोलॉजिस्ट सर मैक्स मैलोवन से दूसरी शादी की, जो जीवनभर चली। 1946 में उन्होंने इन एक्सपीरियंस पर 'कम, टेल मी हाउ यू लिव' किताब लिखी। क्रिस्टी की कहानियों में शादी को लेकर सोच-समझकर फैसला लेने की बात मिलती है। उनके अनुसार शादी से पहले दोनों लोगों की पसंद-नापसंद और आपसी मेल को समझना जरूरी है। उनकी अपनी जिंदगी में शादी, तलाक और दूसरी शादी के एक्सपीरियंस रहे, इसलिए उनके लिए रिश्ते केवल प्यार नहीं बल्कि समझ और जिम्मेदारी से भी जुड़े थे। इसी वजह से “जवानी में शादी कर लो...” वाली लाइन को उम्र और एक्सपीरियंस पर मजाकिया टिप्पणी माना जा सकता है।
मशहूर किताबें
अगाथा क्रिस्टी ने अपने लंबे करियर में 80 से ज्यादा उपन्यास, कई छोटी कहानियां और नाटक लिखे। उनकी किताबों की करोड़ों कॉपी बिकीं और उनकी रचनाओं का करीब 100 भाषाओं में अनुवाद हुआ। यही वजह है कि वह दुनिया की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली लेखिकाओं में शामिल हैं। उनकी सबसे मशहूर किताबों में 'मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस', 'डेथ ऑन द नाइल' और 'एंड देन देयर वर नन' शामिल हैं। उन्होंने 'पार्टनर्स इन क्राइम' जैसी रचनाएं भी लिखीं। उनका नाटक 'द माउसट्रैप' 1952 में मंच पर आया और लंबे समय तक लगातार चलने के लिए दुनियाभर में पॉपुलर हुआ।
ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर
क्रिस्टी ने कई दशकों तक लिखना जारी रखा और उन्हें कई बड़े सम्मान मिले। 1971 में उन्हें ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित किया गया। उनका निधन 12 जनवरी 1976 को 85 वर्ष की उम्र में हुआ। इसके बावजूद उनके किरदार और कहानियां आज भी दुनियाभर में पॉपुलर हैं। यह कोट आज भी इसलिए खास है क्योंकि इसमें मजाक के साथ उम्र और एक्सपीरियंस की सच्चाई भी छिपी है। समय के साथ इंसान रिश्तों और जिंदगी को ज्यादा समझने लगता है और बड़े फैसलों पर ज्यादा सोचता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।