जन्म से बायां हाथ नहीं है, फिर भी Amazon में SDE-II! जानें NIT Warangal से पढ़ाई कर ₹50 लाख+ कमाने वाले साई भरत की कहानी

बाएं हाथ के बिना जन्मे साई भरत की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। NIT Warangal से 2023 में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी करने वाले भरत आज Amazon में SDE-II के पद पर काम कर रहे हैं। उनकी सालाना कमाई ₹50 लाख से ज्यादा बताई जा रही है और वह Amazon Pay पर काम करते हैं

अपडेटेड Oct 05, 2026 पर 11:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
साई भरत ने साल 2023 में NIT Warangal से कंप्यूटर साइंस में B.Tech की डिग्री पूरी की।

कुछ कहानियां अपनी मंजिल से ज्यादा उस सफर की वजह से याद रह जाती हैं, जिसने वहां तक पहुंचाया। ऐसी ही कहानी है साई भरत की, जो बाएं हाथ के बिना पैदा हुए, लेकिन इस शारीरिक चुनौती को अपने सपनों के रास्ते में रुकावट नहीं बनने दिया। आज वह Amazon में SDE-II के पद पर काम कर रहे हैं और उनकी सालाना कमाई ₹50 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। साई भरत की कहानी हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद चर्चा में आ गई। X यूजर विकास अल्विस ने उनकी उपलब्धियों को सामने रखते हुए बताया कि भरत फिलहाल Amazon Pay की टीम के साथ काम कर रहे हैं।

NIT Warangal से शुरू हुआ टेक का सफर

साई भरत ने साल 2023 में NIT Warangal से कंप्यूटर साइंस में B.Tech की डिग्री पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे अपने करियर में आगे बढ़ते गए।


कुछ ही वर्षों में उन्होंने Amazon में SDE-II का मुकाम हासिल कर लिया। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, उनकी सालाना पैकेज ₹50 लाख से ज्यादा है। हालांकि, पोस्ट में उनकी सैलरी या कुल कंपनसेशन का विस्तृत ब्रेकअप नहीं दिया गया है।

Amazon Pay पर कर रहे हैं काम

भरत फिलहाल Amazon Pay से जुड़े काम पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि Amazon Pay को Amazon Shopping ऐप से अलग एक स्टैंडअलोन एप्लिकेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है और भरत इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। यानी NIT Warangal से निकलने के सिर्फ कुछ साल बाद वह एक बड़े टेक प्लेटफॉर्म के अहम प्रोडक्ट पर काम कर रहे हैं।

शारीरिक चुनौती बनी पहचान नहीं, प्रेरणा

भरत के जन्म से ही उनका बायां हाथ नहीं है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनकी कहानी लोगों को खास तौर पर प्रभावित कर रही है। लेकिन उनकी उपलब्धि सिर्फ इस चुनौती को पार करने तक सीमित नहीं है। कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में करियर और Amazon में SDE-II तक पहुंचना उनकी तकनीकी क्षमता और मेहनत को भी दिखाता है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सलाम

भरत की कहानी सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने उनकी तारीफ की। एक यूजर ने उन्हें बेहद मददगार और खुशमिजाज बताया और लिखा कि वह बैडमिंटन भी खेलते हैं। दूसरे यूजर्स ने उनकी कहानी को शानदार बताते हुए उन्हें सम्मान और आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

Video: ₹60 हजार की नौकरी छोड़कर चुना कंटेंट क्रिएशन, 14K फॉलोअर्स के साथ कमाए ₹1.12 लाख; जानिए कैसे

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।