सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देसी जुबान और विदेशी महंगाई का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय व्यपारी प्रभाकर प्रसाद, जिन्हें लोग “Chaiguy” या “Bihari Chaiwala” के नाम से जानते हैं, उन्होनें भारत में अपने एक दूधवाले से बातचीत के दौरान ऐसा खुलासा किया जिसने सबको चौंका दिया। बातचीत के दौरान जब उन्होंने बताया कि कैलिफोर्निया में 1 लीटर दूध की कीमत लगभग ₹450 तक पहुंच जाती है, तो दूधवाला पहले तो हैरान रह गया और फिर उसके चेहरे पर आश्चर्य साफ झलकने लगा।
यह साधारण सी बातचीत धीरे-धीरे एक दिलचस्प और मजेदार चर्चा में बदल गई, जिसने न सिर्फ महंगाई के अंतर को दिखाया बल्कि देसी अंदाज में बिजनेस सोच को भी उजागर कर दिया।
“इतना महंगा दूध? फिर तो हम भी अमेरिका जाएंगे!”
दूधवाला पहले तो सुनकर दंग रह गया, फिर तुरंत बिजनेस माइंड चालू हो गया। उसने मजाकिया अंदाज में कहा अगर दूध इतना महंगा बिकता है, तो क्यों न इसे अमेरिका एक्सपोर्ट कर दिया जाए! यह सुनकर बातचीत और भी मजेदार हो गई।
$10 की चाय सुनकर आया असली ट्विस्ट
प्रभाकर ने आगे बताया कि वो अमेरिका में एक कप चाय $10 (लगभग ₹900) में बेचते हैं। यह सुनते ही दूधवाला पूरी तरह शॉक में चला गया और उसकी बिजनेस वाली सोच और तेज हो गई। अब वो फ्रिज लगाकर दूध को विदेश भेजने के आइडिया देने लगा।
“US में सब फास्ट है भाई!”
बातचीत के दौरान दूधवाले ने अमेरिका की जिंदगी के बारे में भी पूछा। इस पर प्रभाकर ने बताया कि वहां सब कुछ बहुत तेज चलता है, लेकिन जिंदगी उतनी आसान नहीं होती जितनी दिखती है।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो देखने के बाद लोग खूब मजे ले रहे हैं। किसी ने लिखा “दूधवाले की आंखों में बिजनेस की चमक है!” तो किसी ने कहा “यही असली देसी जुगाड़ है।”
प्रभाकर प्रसाद बिहार से निकलकर अमेरिका तक पहुंचे एक उद्यमी हैं। कभी IIT की तैयारी, कभी कॉर्पोरेट नौकरी, तो कभी नौकरी छूटने का दर्द इन सबके बीच उन्होंने चाय बेचकर अपनी अलग पहचान बनाई। आज उनका “Chaiguy” अवतार सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, और उनकी कहानी मेहनत, जुगाड़ और देसी सोच का मजेदार कॉम्बिनेशन बन चुकी है।