रक्षाबंधन पर ट्राई करें ये खूबसूरत एथनिक कलेक्शंस, जो फेस्टिव फैशन में लगाएं चार चांद!

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर आपका आउटफिट (outfit) सिर्फ आपकी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि आपके स्टाइल (style) और पर्सनालिटी (personality) को भी निखारता है। अगर आप इस खास मौके पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो अनारकली (Anarkali), शरारा (sharara) और साड़ी (saree) जैसे एवरग्रीन एथनिक (ethnic) आउटफिट्स बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। अपने मूड और पसंद के अनुसार सही स्टाइल चुनें और इस रक्षाबंधन अपने फेस्टिव लुक को बनाएं यादगार।

अपडेटेड Jul 24, 2026 पर 12:17 PM

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ महंगी ड्रेस नहीं, बल्कि सही आउटफिट चुनना भी जरूरी होता है। अगर इस बार आप ट्रेडिशनल लुक में स्टाइल और कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो अनारकली, शरारा और साड़ी हमेशा की तरह बेहतरीन ऑप्शन हैं। देखें हर कैटेगरी के दो ट्रेंडी (trendy) डिजाइन, जो आपके फेस्टिव लुक को खास बना सकते हैं:

 

Royal Zardozi Anarkali (रॉयल जरदोजी अनारकली)


Story pin image

अगर आप क्लासिक और रॉयल लुक चाहती हैं, तो जरदोजी और डबका वर्क वाली फ्लेयर्ड अनारकली बेहतरीन ऑप्शन है। इसका हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क और घेरदार सिल्हूट पूजा, फैमिली फंक्शन और फेस्टिव फोटोशूट के लिए शानदार लुक देता है।

 

 

 

Dhoti Style Anarkali (धोती स्टाइल अनारकली)

ट्रेडिशनल आउटफिट में मॉडर्न ट्विस्ट (modern twist) पसंद करने वालों के लिए धोती स्टाइल अनारकली परफेक्ट है। इसमें कुर्ते के साथ धोती ड्रेप दिया जाता है, जबकि नेकलाइन और स्लीव्स पर की गई बारीक कढ़ाई इसे और भी स्टाइलिश बनाती है।

 

 

 

Mirror Work Sharara (मिरर वर्क शरारा)

अगर पूरे दिन एक्टिव रहना है और स्टाइल से समझौता नहीं करना, तो मिरर वर्क शरारा बेहतरीन रहेगा। पेपलम कुर्ती (peplum kurta), टियर्ड शरारा (tiered Sharara) और मिरर एम्ब्रॉयडरी (mirror embroidery) वाला यह डिजाइन फेस्टिव वाइब के साथ ग्लैमरस लुक भी देता है।

 

 

 

Gharara Style Sharara (घरारा स्टाइल शरारा)

ट्रेडिशनल लुक में रॉयल (royal) टच पाने के लिए घरारा स्टाइल शरारा अच्छा ऑप्शन है। आरी और जरदोजी कढ़ाई, स्कैलप बॉर्डर (scalloped-border) वाले दुपट्टे और हैवी डिटेलिंग के साथ यह आउटफिट रक्षाबंधन के लिए बेहद एलिगेंट लगता है।

 

 

 

Pre-Draped Floral Saree (प्री-ड्रेप्ड फ्लोरल साड़ी)

अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है लेकिन ड्रेपिंग (draping) में समय नहीं लगाना चाहतीं, तो प्री-ड्रेप्ड फ्लोरल साड़ी चुन सकती हैं। वन-शोल्डर ब्लाउज (shoulder blouse), बेल्ट (belt) और फ्लोरल प्रिंट वाला यह स्टाइल मॉडर्न और फेस्टिव दोनों लुक देता है।

 

 

 

Banarasi Chiffon Saree (बनारसी शिफॉन साड़ी)

Story pin image

एलिगेंस और ग्रेस पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बनारसी शिफॉन साड़ी हमेशा ट्रेंड में रहती है। हल्का फैब्रिक (fabric), हैंडवोवन (handwoven) टेक्सचर और बारीक कटवर्क इसे ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ बेहद प्रीमियम लुक देता है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।