Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती के साथ सगाई हुई है। रवि घई देश के कारोबारी जगत का जाना पहचाना नाम हैं और मुंबई की प्रमुख हस्तियों में से एक हैं। रवि घई ग्रेविस ग्रुप (Graviss Group) के मुखिया हैं। एक ऐसा ग्रुप जो फूड और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में पहचान का मोहताज नहीं है।