सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हुई सगाई, जानिए कौन हैं उनकी मंगेतर सानिया चंडोक?

Arjun Tendulkar Engagement: अर्जुन तेंदुलकर एक बाएं हाथ के तेज-गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वह घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2022-23 सीजन में गोवा के लिए प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए डेब्यू किया था

अपडेटेड Aug 14, 2025 पर 8:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर एक बाएं हाथ के तेज-गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं

Arjun Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो गई है। उनकी सगाई मुंबई की मशहूर व्यवसायी रवि घई की पोती सानिया चंडोक से हुई है। इंगेजमेंट एक बेहद निजी कार्यक्रम में हुआ, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए। हालांकि, तेंदुलकर और घई परिवार की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कौन हैं सानिया चंडोक?

सानिया चंडोक मुंबई के एक जाने-माने कारोबारी परिवार से आती हैं। उनका परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में काफी सक्रिय है। उनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का स्वामित्व है। इससे हटकर ने खुद का भी करियर बनाया है और वो मुंबई में एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर, 'मिस्टर पॉज' की संस्थापक और निदेशक है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है।


अर्जुन तेंदुलकर के बारे में भी जान लीजिए

25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर एक बाएं हाथ के तेज-गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वह घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2022-23 सीजन में गोवा के लिए प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए डेब्यू किया था। प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक सहित 532 रन हैं, जबकि उन्होंने 37 विकेट भी लिए हैं।

यह भी पढ़ें- 'ब्रह्मोस हमारे पास है', असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ की धमकी का दिया जवाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।