Video Viral: उत्तर प्रदेश के मेरठ में टोल प्लाजा कर्मचारियों की गुंडई का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जहां सेना के एक जवान कपिल को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। उसकी खंभे से बांधकर भी बेरहमी से पिटाई की गई। यह घटना एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जवान को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा जा रहा है। हमलावर उसे गालियां दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने चार टोल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।