Avadh Ojha Net Worth: दो फ्लैट, घर और गाड़ियां...‘राजा बनने का मंत्र' देने वाले अवध ओझा के पास कितनी है संपत्ति?

Avadh Ojha Net Worth : बीते दिनों योग गुरु स्वामी रामदेव ने अवध ओझा के साथ मिलकर सिविल सर्विसेज एकेडमी की घोषणा की। संस्थान का नाम पतंजलि सिविल सर्विसेज एकेडमी रखा गया है। इस एकेडमी को अवध ओझा लीड करेंगे। अपने खास अंदाज में पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं और छात्रों को जीवन में सफल होने के लिए अलग ही अंदाज में प्रेरित भी करते हैं

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 5:23 PM
Avadh Ojha Net Worth : भारत में यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कराने वाले मशहूर शिक्षकों में अवध ओझा एक बार फिर चर्चा में हैं।

Avadh Ojha Net Worth : भारत में यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कराने वाले मशहूर शिक्षकों में अवध ओझा एक बार फिर चर्चा में हैं। बता दें कि, बीते दिनों योग गुरु स्वामी रामदेव ने अवध ओझा के साथ मिलकर सिविल सर्विसेज एकेडमी की घोषणा की। संस्थान का नाम पतंजलि सिविल सर्विसेज एकेडमी रखा गया है। इस एकेडमी को अवध ओझा लीड करेंगे। अपने खास अंदाज में पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं और छात्रों को जीवन में सफल होने के लिए अलग ही अंदाज में प्रेरित भी करते हैं। अवध ओझा उत्तर प्रदेश से हैं और उन्होंने शिक्षक बनने से पहले उन्होंने भी यूपीएससी की तैयारी की थी। आइए यहां जानते हैं अवध ओझा की संपत्ति के बारे में

अवध ओझा की कुल संपत्ति कितनी है?

बता दें कि, अवध ओझा को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया था। हालांकि इस चुनाव में अवध ओझा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने, चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति के बारे में भी जानकारी दी थी। हलफनामे के अनुसार, अवध ओझा करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं और उनकी आय का मुख्य स्रोत कोचिंग, सेमिनार, शिक्षा से जुड़े व्यवसाय और विभिन्न कंपनियों में साझेदारी है।


चुनावी हलफनामे के अनुसार अवध ओझा की कुल चल और अचल संपत्ति लगभग 8.59 करोड़ रुपये है। उनकी पत्नी के नाम पर भी लगभग 59 लाख रुपये की चल संपत्ति दर्ज है। परिवार की कुल संपत्ति को जोड़ें तो यह आंकड़ा 9 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच जाता है।

एक साल में कितनी कमाई?

  • आयकर रिटर्न के अनुसार अवध ओझा की आय लगातार बढ़ी है।
  • 2023-24 : 4.86 करोड़ रुपये
  • 2022-23 : 3.59 करोड़ रुपये
  • 2021-22 : 87.37 लाख रुपये
  • 2020-21 : 41.75 लाख रुपये
  • 2019-20 : 29.38 लाख रुपये

गाड़ियों का कलेक्शन

  • अवध ओझा के नाम पर: महिंद्रा स्कॉर्पियो (2016 मॉडल)
  • पत्नी के नाम पर: टाटा टियागो (2021 मॉडल)

सोने-चांदी और आभूषण - हलफनामे के अनुसार परिवार के पास मौजूद गहनों की भी जानकरी दी गई थी।

  • अवध ओझा के पास लगभग 120 ग्राम सोना, जिसकी अनुमानित कीमत : करीब 9.67 लाख रुपये
  • पत्नी के लगभग 250 ग्राम सोना, जिसकी अनुमानित कीमत : करीब 20 लाख रुपये

अचल संपत्तियां

  • राजधानी पटना में फ्लैट, जिसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये है।
  • गाजियाबाद में फ्लैट, जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये है।
  • वहीं उनकी पत्‍नी के नाम पर लखनऊ, दिल्‍ली और हरिद्वारा रुड़की में घर है। जिनकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।