Credit Cards

धरती पर आएंगे एलियन, हर जगह होगा AI का कब्जा! 2026 के लिए बाबा वेंगा की ये 'भविष्यवाणी' हैं बेहद ही डरावनी

2025 के लिए, वेंगा ने कथित तौर पर विनाशकारी आपदाओं और बड़े स्तर जनहानि की चेतावनी दी है। अब, 2026 के लिए भी उनकी कई हैरान कर देने वालीं भविष्यवाणियां सामने आने लगी हैं, और वे और भी ज्यादा डरावनी लगती हैं। आइए इस बात पर करीब से नजर डालते हैं कि आने वाले साल के लिए उन्होंने क्या पूर्वानुमान लगाया है और क्यों इससे कई लोग असहज महसूस कर रहे हैं

अपडेटेड Aug 05, 2025 पर 1:31 PM
Story continues below Advertisement
2026 के लिए बाबा वेंगा की ये 'भविष्यवाणी' हैं बेहद ही डरावनी (PHOTO-AI)

लोग हमेशा से इस बात को लेकर उत्सुक रहते हैं कि आने वाले समय यानी भविष्य में क्या होगा। इतिहास में कई ऐसी बड़ी शख्सियत हुई हैं, जिन्हें उनकी अद्भुत और सटीक भविष्यवाणियों के लिए पहचाना गया है। इस एक भी में ऐसा ही एक प्रसिद्ध नाम है- बाबा वेंगा, जिन्हें अक्सर बाल्कन का नास्त्रेदमस कहा जाता है। दुनिया की कई बड़ी घटनाओं के बारे में उनकी कथित भविष्यवाणियों ने लोगों के मन में रुचि पैदा की और कई बार इन्हें लेकर विवाद भी हुआ है।

2025 के लिए, वेंगा ने कथित तौर पर विनाशकारी आपदाओं और बड़े स्तर जनहानि की चेतावनी दी है। अब, 2026 के लिए भी उनकी कई हैरान कर देने वालीं भविष्यवाणियां सामने आने लगी हैं, और वे और भी ज्यादा डरावनी लगती हैं। आइए इस बात पर करीब से नजर डालते हैं कि आने वाले साल के लिए उन्होंने क्या पूर्वानुमान लगाया है और क्यों इससे कई लोग असहज महसूस कर रहे हैं।

वैश्विक आपदा


2026 के लिए, बाबा वेंगा ने शक्तिशाली भूकंपों, ज्वालामुखी विस्फोटों और बड़े ही खराब मौसम की भविष्यवाणी की है, जो लोगों और ग्रह दोनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उनके अनुसार, पृथ्वी का लगभग 7 से 8% भूभाग इन घटनाओं से प्रभावित हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया कि इसकी शुरुआत कैसे होगी, लेकिन कई लोगों का मानना है कि इसके शुरुआती संकेत अभी से दिखाई देने लगे हैं।

तीसरा विश्व युद्ध!

बाबा वेंगा का विजन बताता है कि 2026 में एक बड़ा वैश्विक संघर्ष छिड़ सकता है। 2025 में ही, दुनिया भारत और पाकिस्तान से लेकर ईरान और इजरायल, यहां तक कि थाईलैंड और कंबोडिया तक, कई छोटे बड़े देशों के बीच तनाव देख चुकी है।

वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, हालात और भी बदतर हो सकते हैं। चीन ताइवान पर हमला कर सकता है, और रूस और अमेरिका के बीच सीधी टक्कर की भी आशंका है। अगर यह सच है, तो आगे का दौर और भी खतरनाक हो सकता है।

AI का कब्जा!

बाबा वेंगा ने भी 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (AI) के उदय की भविष्यवाणी की है। 2025 में, हम पहले से ही देख रहे हैं कि AI कितनी तेजी से बढ़ रहा है। इंसानों जैसी आवाजें बनाने से लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने तक, AI किसी की भी उम्मीद से ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कुछ लोग इसे प्रगति मान रहे हैं, तो कुछ परेशान भी हैं। AI का तेज और बेकाबू बढ़ावा जोखिम भरा लगने लगा है, क्योंकि यह धीरे-धीरे कई जगहों पर इंसानों की जगह लेने लगा है।

अगर वेंगा की भविष्यवाणी सच साबित हुई, तो 2026 में AI अपने चरम पर पहुंच सकता है और इससे सब कुछ बदल सकता है।

एलियनों से होगा संपर्क!

हालांकि, बाबा वंगा की कई भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं, लेकिन एलियन को लेकर लगाए गए उनके अनुमान ने कई लोगों को परेशान कर दिया है। अगर हम इसे अलग नजरिए से देखें, तो यह किसी बड़ी वैज्ञानिक सफलता का संकेत हो सकता है, जैसे अंतरिक्ष में कहीं जीवन की खोज।

वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, नवंबर 2026 में एक बड़ा एलियन जहाज पृथ्वी की ओर आ रहा है। यह चौंकाने वाला दावा बताता है कि मनुष्य पहली बार एलियंस के संपर्क में आ सकते हैं।

वहीं हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के खगोलशास्त्री एवी लोएब की मानें तो स्पेस में एक पिंड, जिसका नाम 3I/ATLAS है, पृथ्वी के बेहद करीब है। हालांकि कई विशेषज्ञों का कहना है कि यह हो सकता है एक प्राकृतिक बर्फीला धूमकेतु है, लेकिन लोएब और उनके शोधकर्ताओं के ग्रुप का मानना है कि यह कोई एलियन तकनीक हो सकती है, जो शायद "धरती की दुश्मन" भी हो सकती है।

नोएडा का युवक बना देश का सबसे अमीर आदमी! मृत मां के बैक खाते में आए 10,000,000,000,000,000,000,000,000 ट्रिलियन रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।