नोएडा का युवक बना देश का सबसे अमीर आदमी! मृत मां के बैक खाते में आए 10,000,000,000,000,000,000,000,000 ट्रिलियन रुपये

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 20 वर्षीय युवक के मृत मां के बैंक खाते में 37 अंकों की भारी-भरकम रकम क्रेडिट हो गई। यह रकम किसी की भी सोच से परे है- ₹10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299। यानी लगभग एक अनडेसिलियन रुपये। अनडेसिलियन उस संख्या को कहते हैं, जिसमें 1 बाद 36 शून्य होते हैं

अपडेटेड Aug 05, 2025 पर 1:22 PM
Story continues below Advertisement
बैंक ने खाते को फ्रीज करके मामला आयकर विभाग के हवाले कर दिया है

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 20 वर्षीय युवक के मृत मां के बैंक खाते में 37 अंकों की भारी-भरकम रकम क्रेडिट हो गई। यह रकम किसी की भी सोच से परे है- ₹10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299। यानी लगभग एक अनडेसिलियन रुपये। अनडेसिलियन उस संख्या को कहते हैं, जिसमें 1 बाद 36 शून्य होते हैं। यह रकम इतनी बड़ी है कि इसे गिनते-गिनते कई लोगों की सांसें फूल जा रही है। युवक की मां का यह खाता कोटक महिंद्रा बैंक में हैं।

सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बन गया। पत्रकार सचिन गुप्ता ने एक ट्वीट करके इस मामले की जानकारी दी। उनके मुताबिक, यह पैसा गायत्री देवी नाम की एक महिला के खाते में क्रेडिट हुआ है, जिनकी करीब 2 महीने पहले मौत हो चुकी है। अब इस खाते को उनके बेटा दीपक चला रहा है।

दीपक को 3 अगस्त की रात एक मैसेज आया, जिसमें ₹10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये की एंट्री दिखाई गई। पहले तो उसने इस पर भरोसा नहीं किया और अपने दोस्तों को यह राशि गिनने के लिए भेजी। इसके बाद अगली सुबह जब वह बैंक पहुंचा तो अधिकारियों ने भी इस रकम की पुष्टि की, लेकिन खाते को तुरंत फ्रीज़ कर दिया गया और मामला आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया।


सचिन गुप्ता ने लिखा, "नोएडा में 20 साल के दीपक के कोटक महिंद्रा बैंक खाते में 36 डिजिट की धनराशि आई है। ये रकम 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपए बैठती है। मेरा गणित थोड़ा कमजोर है। बाकी आप लोग गुणा-भाग कर सकते हैं। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग जांच कर रहा है। बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है।"

बैंक अधिकारियों का मानना है कि यह तकनीकी गड़बड़ी, सॉफ्टवेयर एरर या फिर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला हो सकता है। जब तक जांच पूरी नहीं होती, खाते से कोई लेन-देन नहीं किया जा सकेगा।

जैसे ही यह खबर फैली, दीपक के पास दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के फोन की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि दीपक अब देश का सबसे अमीर आदमी बन गया है।

कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, “इतनी बड़ी रकम तकनीकी गड़बड़ी के बिना नहीं आ सकती, यह जरूर सॉफ्टवेयर या मैनुअल एंट्री की गलती है।”

एक व्यक्ति ने इस रकम को पढ़ने की कोशिश करते हुए लिखा, "वन हंड्रेड क्विंटिलियन, वन हंड्रेड थर्टी-फाइव क्वॉड्रिलियन, सिक्स हंड्रेड ट्रिलियन, टेन मिलियन, ट्वेंटी-थ्री थाउज़ेंड, फाइव हंड्रेड सिक्सटी एंड टू हंड्रेड नाइंटी नाइन।”

फिलहाल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इस मामले की जांच कर रहा है, और सच्चाई सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि यह वाकई में गलती थी या कुछ और बड़ा मामला।

यह भी पढ़ें- iPhone 16 पर मिल रहा 10,000 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट, जानें ऑफर्स और कीमत

Vikrant singh

Vikrant singh

First Published: Aug 05, 2025 12:32 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।