Baba Vanga: 'वर्ल्ड वॉर-3, एलियंस का धरती पर आगमन और AI का कब्जा...', बाबा वेंगा की 2026 को लेकर खौफनाक भविष्यवाणियां

Baba Vanga 2026 Predictions: बाबा वेंगा की इतिहास की सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणी यह है कि अगले साल नवंबर में इंसान और दूसरे ग्रहों के प्राणियों का आमना-सामना होगा। उन्होंने बताया था कि एक 'विशाल अंतरिक्ष यान' पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा

अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement
बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणी 2026 में होने वाले एक महायुद्ध को लेकर है

Baba Vanga’s Predictions: बाबा वेंगा अपनी रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। 1996 में अपनी मौत से पहले उन्होंने आने वाले सैकड़ों सालों की भविष्यवाणी कर दी थी। 9/11 हमला हो या ब्रिटेन की भीषण बाढ़, उनकी कई बातें करीब सच साबित हुई है। अब साल 2026 को लेकर उनकी जो भविष्यवाणियां सामने आई हैं, वे न केवल हैरान करने वाली हैं, बल्कि रोंगटे खड़े कर देने वाली भी है।

तीसरे विश्व युद्ध (WWIII) का आगाज

बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणी 2026 में होने वाले एक महायुद्ध को लेकर है। उनके अनुसार, रूस और अमेरिका के बीच टकराव और चीन द्वारा ताइवान पर संभावित कब्जे जैसी स्थितियां दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की ओर धकेल सकती है। यह युद्ध 2026 में शुरू होकर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और भूगोल को बदलकर रख सकता है।


नवंबर 2026 में एलियंस से होगी पहली मुलाकात!

शायद इतिहास की सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणी यह है कि अगले साल नवंबर में इंसान और दूसरे ग्रहों के प्राणियों का आमना-सामना होगा। बाबा वेंगा ने बताया था कि एक 'विशाल अंतरिक्ष यान' पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा। अगर यह सच होता है, तो नवंबर 2026 मानव इतिहास का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होगा।

AI का इंसानों पर कब्जा

आज जिस रफ्तार से AI बढ़ रहा है, उसे लेकर बाबा वेंगा ने दशकों पहले ही चेतावनी दे दी थी। उनके अनुसार, 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतना विकसित हो जाएगा कि यह इंसानी जीवन के अहम फैसलों पर नियंत्रण कर लेगा। AI मानव बुद्धि को पीछे छोड़ देगा और दुनिया के कई हिस्सों पर एक तरह से 'मशीनी राज' शुरू हो सकता है।

कुदरत बरपाएगा कहर, 8% धरती पर तबाही

वेंगा के अनुसार, 2026 में प्राकृतिक आपदाएं इतनी भीषण होंगी कि पृथ्वी के लगभग 7 से 8 प्रतिशत हिस्से पर तबाही का मंजर होगा। इसमें बड़े पैमाने पर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और अभूतपूर्व समुद्री हलचल शामिल हो सकती है। लगातार बदलते मौसम को लेकर उनकी भविष्यवाणी बेहद सटीक लगती है।

क्या सच होंगी बाबा वेंगा ये भविष्यवाणियां?

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां हमेशा चर्चा का विषय रहती है। हालांकि कई लोग इसे सिर्फ संयोग मानते हैं, लेकिन जिस तरह से आज भू-राजनीतिक तनाव और AI का प्रभाव बढ़ रहा है, उसे देखकर लोग सहमे हुए हैं। वैसे क्या 2026 वाकई मानवता के लिए कोई बड़ी परीक्षा लेकर आने वाला है? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।