Video Viral: केयरटेकर से फुट मसाज करवाते नन्हे हाथी का वीडियो वायरल, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल

Viral Video: तमिलनाडु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नन्हा हाथी आराम से अपने पैरों की मालिश करवाता नजर आ रहा है। हाथी के बच्चे का मासूम और प्यारा अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 7:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस वीडियो में मंगलम नाम का हाथी का बच्चा अपने केयरटेकर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में नजर आ रहा है

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों तमिलनाडु का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हाथी का बच्चा मंदिर में आराम से अपने पैरों की मालिश करवाता नजर आ रहा है। ये वीडियो तमिलनाडु के कुंभकोणम में अरुलमिगु आदि कुंभेश्वर मंदिर का बताया जा रहा है। उसका मासूम और प्यारा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उसका मासूम और प्यारा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर खुश हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर चर्चा में आए इस वीडियो में मंगलम नाम का हाथी का बच्चा अपने केयरटेकर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में नजर आ रहा है। माथे पर तिलक और गले में घंटियों की माला पहने मंगलम मंदिर के शांत माहौल में पूरी तरह सुकून से खड़ा रहता है, जबकि उसका देखभाल करने वाला व्यक्ति उसके पैरों की मालिश करता है। वीडियो में एक दिलचस्प पल तब देखने को मिलता है, जब एक पैर की मालिश पूरी होने के बाद हाथी का बच्चा खुद ही दूसरा पैर आगे बढ़ा देता है। दोनों के बीच का प्यार और आपसी समझ लोगों को खूब पसंद आ रही है, जिसकी वजह से यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


हाथी के मासूमियत ने जीता दिल

वीडियो पर लिखा गया, "यह सिर्फ एक बच्चा है... बस थोड़ा बड़ा बच्चा, जो प्यार से अपने पैरों की मालिश करवाना चाहता है।" वहीं पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "शरीर से विशाल, लेकिन दिल से बिल्कुल बच्चे जैसा – मंगलम, अरुलमिगु आदि कुंभेश्वर मंदिर, कुंभकोणम।" ये कैप्शन हाथी के बच्चे की मासूमियत और उसके प्यारे स्वभाव को बखूबी दर्शाता है। ये छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को लाखों बार देखे जा चुके है। कई लोगों ने इसे दिनभर की थकान दूर करने वाला और सुकून देने वाला पल बताया।

 

View this post on Instagram

A post shared by shru (@lifewshroots)

यूजर ने किया कमेंट

इस वीडियो पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह अब तक देखे गए सबसे प्यारे वीडियो में से एक है।" वहीं दूसरे ने कहा, "कितना मासूम और शांत बच्चा है, मेरी तरफ से उसे एक प्यार भरी झप्पी देना।" एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "यह तो बस एक बड़ा सा पपी है, जिसे लोग हाथी कहते हैं।" वहीं एक और यूजर ने कहा, "हाथी का यह बच्चा मानो कह रहा हो कि थोड़ी देर और मेरा ख्याल रखो।" वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में पूछा, "इस नौकरी के लिए आवेदन कहां करना है? मुझे तो इसके लिए सैलरी भी नहीं चाहिए।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।