Get App

Bakra Eid Mehndi Design 2026: बैक हैंड से लेकर मिनिमल आर्ट तक, बकरीद पर ट्राई करें ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

Bakra Eid Mehndi Design 2026: ईद में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में अगर आप जल्दी लगने वाली लेकिन स्टाइलिश मेहंदी ढूंढ रही हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं। कम समय में तैयार होने वाले ये पैटर्न हाथों की खूबसूरती को तुरंत निखार देते हैं

Edited By: Anchal Jha
अपडेटेड May 26, 2026 पर 14:07
Bakra Eid Mehndi Design 2026: बैक हैंड से लेकर मिनिमल आर्ट तक, बकरीद पर ट्राई करें ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

इन दिनों बैक हैंड पर जाल पैटर्न वाली मेहंदी काफी ट्रेंड में है। इसमें उंगलियों पर भरा हुआ डिजाइन बनाया जाता है, जबकि नाखूनों को खाली छोड़कर नेल पेंट से स्टाइलिश टच दिया जाता है। यह डिजाइन सिंपल होने के बावजूद बेहद एलिगेंट लगता है।

बकरीद के मौके पर चांद और सितारों वाली मेहंदी डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। इसमें चांद, सितारा और लैंप जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं, जो ईद के त्योहार की फील को और खास बना देते हैं। उंगलियों पर जाल डिजाइन इसे और आकर्षक बनाता है।

अगर आपको फाइन और डिटेलिंग वाली मेहंदी पसंद है, तो फूल और पत्तियों की बारीक बेल वाला डिजाइन अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह डिजाइन पूरे हाथ पर बेहद खूबसूरत और क्लासी लुक देता है।

आजकल मिनिमल मेहंदी डिजाइन भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसमें बड़े फूलों और हल्की बेलों को हाईलाइट किया जाता है, जिससे हाथ ज्यादा भरे हुए भी लगते हैं और डिजाइन ओवर नहीं लगता। इसे फ्रंट और बैक दोनों हाथों पर लगाया जा सकता है।

अगर आप कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो बड़े फूलों और पत्तियों वाला डिजाइन भी बेहतरीन रहेगा। उंगलियों पर जाल पैटर्न के साथ यह डिजाइन हाथों को मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें