Bakrid 2026: ChatGPT, Gemini के ये 10 वायरल Prompts मिनटों में बना देंगे शानदार बकरीद पोस्टर और AI फोटो
Bakrid 2026: ईद-उल-अजहा इस्लामिक कैलेंडर का एक बेहद पवित्र और खास त्योहार है, जिसे इस साल 28 मई को पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपने करीबियों को ईद मुबारक कहने के लिए सोशल मीडिया पर AI-जनरेटेड पोस्टर और क्रिएटिव डिजाइन्स शेयर कर रहे हैं। ChatGPT और Gemini जैसे AI टूल्स की मदद से अब बिना डिजाइन स्किल्स के भी मिनटों में खूबसूरत और यूनिक ईद ग्रीटिंग्स बनाई जा रही हैं
बकरीद की रील्स के लिए एक बहुत ही अट्रैक्टिव इंस्टाग्राम रील कवर डिजाइन करें।
इस्लामिक कैलेंडर के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक ईद-उल-अजहा यानी बकरीद इस साल आज यानी 28 मई को मनाई जा रही है। इस खास मौके पर हर कोई अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों को बेहद खूबसूरत अंदाज में मुबारकबाद दे रहा है। सोशल मीडिया पर इस समय AI-generated (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाए गए) पोस्टर, ग्रीटिंग कार्ड्स और फोटोज का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अब रेडीमेड या पुराने वॉलपेपर्स भेजने के बजाय ChatGPT, Gemini जैसे अडवांस AI टूल्स की मदद से मिनटों में बेहद शानदार और यूनीक Eid Mubarak पोस्टर, WhatsApp Status और Instagram इमेजेस तैयार कर रहे हैं।
अगर आपके पास ग्राफिक डिजाइनिंग की कोई स्किल्स नहीं हैं तो भी चिंता की कोई बात नहीं है। यहां हम आपको ChatGPT और Gemini के 10 सबसे वायरल और धमाकेदार AI इमेज प्रॉम्प्ट्स दे रहे हैं। इन हिंदी प्रॉम्प्ट्स को कॉपी करके आप किसी भी AI इमेज जनरेटर (जैसे Bing Image Creator, Gemini, या Canva AI) में पेस्ट करेंगे तो पलक झपकते ही प्रीमियम क्वालिटी की इस्लामिक-थीम वाली फोटोज आपके सामने होंगी।
रॉयल ईद मुबारक पोस्टर
प्रॉम्प्ट: एक शानदार और रॉयल ईद-उल-अजहा का पोस्टर बनाएं। इसमें सोने की नक्काशी वाली मस्जिद, चमकता हुआ अर्धचंद्र, पारंपरिक लालटेन, लक्जरी इस्लामिक डिजाइन और खूबसूरत अरबी कैलीग्राफी हो। सिनेमैटिक लाइटिंग और अल्ट्रा HD क्वालिटी होनी चाहिए।
बकरीद व्हाट्सएप स्टेटस
प्रॉम्प्ट: व्हाट्सएप स्टेटस के लिए एक वर्टिकल (9:16) बकरीद पोस्टर जनरेट करें। बैकग्राउंड में एक खूबसूरत चमकता हुआ चांद, सुंदर इस्लामिक पैटर्न्स और एक भावुक ईद मुबारक का मैसेज लिखा हो। रात का बैकग्राउंड एस्थेटिक और प्रीमियम दिखना चाहिए।
Gemini प्रॉम्प्ट: एक रियलिस्टिक भारतीय मुस्लिम परिवार की बकरीद मनाते हुए फोटो बनाएं। सभी लोग खूबसूरत पारंपरिक और एथनिक कपड़ों में हों। घर में त्योहार का माहौल हो, वॉर्म लाइटिंग हो और यह किसी प्रोफेशनल सिनेमैटिक फोटोग्राफी जैसी रियलिस्टिक दिखे।
इस्लामिक प्रोफाइल पिक्चर
प्रॉम्प्ट: सोशल मीडिया DP के लिए एक प्रीमियम इस्लामिक प्रोफाइल पिक्चर डिजाइन करें। इसकी थीम हरे और सुनहरे रंग की होनी चाहिए। इसमें एक चमकता हुआ अर्धचंद्र, एलिगेंट ग्लो इफेक्ट और स्टाइलिश फॉन्ट में 'ईद मुबारक' लिखा हो।
लक्जरी ईद ग्रीटिंग कार्ड
प्रॉम्प्ट: डिजिटल विशिंग के लिए एक लक्जरी ईद ग्रीटिंग कार्ड डिजाइन करें। इसमें मस्जिद की परछाई, टिमटिमाते सितारे, लटकती हुई लालटेन, चारों तरफ गोल्डन बॉर्डर्स और एक बेहद एलिगेंट फेस्टिव डिजाइन हो।
जेमिनी स्पेशल: बच्चों की बकरीद खुशियां
प्रॉम्प्ट: बकरीद सेलिब्रेशन का एक बेहद प्यारा और कलरफुल सीन जनरेट करें। इसमें कुछ मुस्कुराते हुए बच्चे पारंपरिक भारतीय आउटफिश में नजर आ रहे हों। आसपास रंग-बिरंगे गुब्बारे, फेस्टिव लाइट्स, लालटेन और त्योहार की खुशी का माहौल साफ दिखे।
3D ईद मुबारक टेक्स्
प्रॉम्प्ट: 3D स्टाइल में Eid Mubarak लिखा हुआ एक ग्राफिक आर्टवर्क बनाएं। टेक्स्ट सुनहरे और चमकते हुए रंग का होना चाहिए। बैकग्राउंड में प्रीमियम इस्लामिक पैटर्न्स और शानदार सिनेमैटिक ग्लोइंग इफेक्ट्स होने चाहिए।
इंस्टाग्राम रील कवर
प्रॉम्प्ट: बकरीद की रील्स के लिए एक बहुत ही अट्रैक्टिव इंस्टाग्राम रील कवर डिजाइन करें। इसमें नियॉन ग्लो इफेक्ट, एक बड़ा सा अर्धचंद्र, स्टाइलिश मॉडर्न ग्राफिक और आधुनिक इस्लामिक आर्ट के साथ Eid-ul-Adha लिखा होना चाहिए।
जेमिनी स्पेशल: खूबसूरत मस्जिद वॉलपेपर
प्रॉम्प्ट: सूर्यास्त के समय का एक बेहद खूबसूरत और लुभावना इस्लामिक मस्जिद का वॉलपेपर जनरेट करें। आसमान का रंग रियलिस्टिक हो, मस्जिद में सुंदर लाइट्स जल रही हों और उसकी वास्तुकला बेहद डिटेल्ड और 8K क्वालिटी में दिखे।
सिनेमैटिक ईद पोर्ट्रेट
प्रॉम्प्ट: पारंपरिक कुर्ते में सजे एक भारतीय मुस्लिम युवक का सिनेमैटिक पोर्ट्रेट बनाएं। वह ईद की रात चांद की रोशनी के नीचे खड़ा हो। फोटो एकदम रियलिस्टिक, DSLR क्वालिटी और 8K रेजोल्यूशन जैसी शानदार होनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहे हैं ये AI Prompts?
आजकल इंटरनेट यूजर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के बीच AI का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि जो लोग ग्राफिक डिजाइनिंग और फोटो एडिटिंग सॉफ़्टवेयर चलाना नहीं जानते वे भी इन प्रॉम्प्ट्स की मदद से महज कुछ सेकेंड्स में एकदम प्रोफेशनल डिजाइन तैयार कर लेते हैं। खासकर त्योहारों सीजन में लोग अपनी सोशल मीडिया स्टोरीज, व्हाट्सएप स्टेटस और ग्रीटिंग्स को सबसे अलग और यूनिक लुक देना चाहते हैं। यही कारण है कि बकरीद 2026 के मौके पर ये कमाल के AI प्रॉम्प्ट्स इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। आप भी इनमें से अपना पसंदीदा प्रॉम्प्ट चुनें और इस बकरीद पर अपनी खुद की बनाई हुई शानदार एआई इमेज शेयर करें।