सावन Sawan) का महीना आते ही तीज, हरियाली उत्सव, शिव पूजा और कई पारंपरिक त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। इन खास मौकों पर ज्यादातर महिलाएं रंग-बिरंगे और पारंपरिक कपड़े पहनना पसंद करती हैं। बांधनी (Bandhani) और लहरिया डिजाइन (Leheriya design) की साड़ियां अपनी खूबसूरत प्रिंट, चमकदार रंगों और ट्रेडिशनल अटायर के लिए काफी पसंद की जाती हैं। ये साड़ियां न सिर्फ पहनने में आरामदायक होती हैं, बल्कि हर उम्र की महिलाओं पर बेहद खूबसूरत भी लगती हैं। आइए जानते हैं सावन में पहनने के लिए बांधनी और लहरिया डिजाइन की कुछ शानदार साड़ियों के बारे में:
Green Lahariya Saree -हरियाली का परफेक्ट रंग
सावन में हरे रंग को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में ग्रीन लहरिया साड़ी आपके फेस्टिव लुक (festive look) को और भी खास बना सकती है। इसका वेव पैटर्न साड़ी को अलग पहचान देता है। इस लुक को गोल्डन, ऑक्सीडाइज्ड या सिल्वर ज्वेलरी के साथ स्टाइल करके आप ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक पा सकती हैं।
Multicolor Lahariya Saree -रंगों से भर दें अपना लुक
अगर आप कुछ अलग और अट्रेक्टिव पहनना चाहती हैं, तो मल्टीकलर लहरिया साड़ी बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इसके रंग-बिरंगे डिजाइन सावन के उत्सवी माहौल से पूरी तरह मैच होते हैं। तीज, परिवार के समारोह या दोस्तों के साथ होने वाले फंक्शन में यह साड़ी आपको स्टाइलिश और फ्रेश लुक दे सकती है।
Bandhani Chiffon Saree -हल्के फैब्रिक का स्टाइलिश ऑप्शन
बांधनी शिफॉन साड़ी उन महिलाओं के लिए बढ़िया है, जो आराम (comfort) और स्टाइल (style) दोनों चाहती हैं। हल्का फैब्रिक (lightweight fabric) होने की वजह से इसे पूरे दिन आसानी से कैरी किया जा सकता है। छोटे त्योहारों, पूजा या कैजुअल फेस्टिव लुक के लिए इसे झुमकों और सिंपल मेकअप के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
Bandhani Silk Saree -फेस्टिव लुक को बनाएं खास
अगर आप सावन के किसी खास मौके पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो बांधनी सिल्क साड़ी अच्छा ऑप्शन हो सकती है। सिल्क का रिच लुक और बांधनी का ट्रेडिशनल प्रिंट (Bandhani print) मिलकर बेहद खूबसूरत कॉम्बिनेशन बनाते हैं। कुंदन, मोती या गोल्ड ज्वेलरी के साथ इसे पहनकर आप अपना फेस्टिव लुक और भी अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
Chanderi Lahariya Saree -सादगी में दिखेगी खूबसूरती
चंदेरी लहरिया साड़ी उन महिलाओं के लिए अच्छी पसंद है, जो हल्का और क्लासी लुक चाहती हैं। इसका फैब्रिक काफी हल्का होता है, जिससे इसे लंबे समय तक आराम से पहना जा सकता है। मिनिमल ज्वेलरी (minimal jewelry) और हल्के मेकअप के साथ यह साड़ी बेहद अट्रैक्टिव नजर आती है।
Bandhani Saree with Gota-Patti Border -ट्रेडिशनल लुक में रॉयल टच
अगर आप त्योहार (festival) पर रॉयल और एथनिक लुक (ethnic look) चाहती हैं, तो गोटा-पट्टी बॉर्डर वाली बांधनी साड़ी चुन सकती हैं। इसका खूबसूरत बॉर्डर साड़ी की सुंदरता को और बढ़ा देता है। तीज (Teej), रक्षाबंधन (Raksha Bandhan), पूजा Puja) या किसी स्पेशल फैमिली फंक्शन में यह डिजाइन बेहद शानदार लगता है।