Get App

Yellow Bangles Trend: बसंत पंचमी के लिए हैंड-पेंटेड, मखमली और मिरर वर्क चूड़ियों का जलवा देख हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

Yellow Bangles Trend: बसंत पंचमी का नाम आते ही मन में पीले रंग की चमक बिखर जाती है। इस दिन महिलाएं पीले कपड़ों के साथ पीली चूड़ियां पहनकर अपनी खूबसूरती को और निखारना पसंद करती हैं। पीला रंग न सिर्फ शुभ माना जाता है, बल्कि ये सकारात्मक ऊर्जा और उल्लास का भी प्रतीक है।

MoneyControl News
अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 14:26
Yellow Bangles Trend: बसंत पंचमी के लिए हैंड-पेंटेड, मखमली और मिरर वर्क चूड़ियों का जलवा देख हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

चाहे आपको सिंपल कांच की चूड़ियां पसंद हों या फिर हैवी कुंदन और लटकन वाले डिज़ाइन, बसंत पंचमी के लिए ढेरों विकल्प मौजूद हैं। ये डिजाइन्स हर उम्र की महिलाओं और युवतियों पर खूब जचते हैं।

इस बार सादी पीली कांच की चूड़ियों की जगह हैंड-पेंटेड फ्लोरल डिज़ाइन खूब ट्रेंड में हैं। इन पर बने सफेद और गुलाबी फूल जैसे कमल या चमेली बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देते हैं। यह डिज़ाइन आर्टिस्टिक भी है और क्लासी भी।

अगर आप कुछ अलग और रॉयल लुक चाहती हैं तो पीली मखमल की चूड़ियों के साथ सफेद कौड़ियों वाले कंगन बेहतरीन विकल्प हैं। ये चूड़ियां साड़ी और सूट दोनों के साथ शानदार लगती हैं और ट्रेडिशनल टच भी देती हैं।

चमकदार चूड़ियों से हटकर मैट फिनिश मस्टर्ड येलो चूड़ियां इस सीजन की नई पसंद हैं। इन पर किया गया मिरर वर्क धूप में अलग ही चमक बिखेरता है। हल्दी या बसंत पंचमी के फंक्शन के लिए यह डिज़ाइन बेहद फ्रेश लगता है।

पीले रेशमी धागे से लिपटी चूड़ियों पर सुनहरी गोटा-पट्टी और छोटे-छोटे घुंघरू लगे हों तो उनका आकर्षण दोगुना हो जाता है। हाथ हिलाने पर आने वाली हल्की खनक त्योहार के माहौल में और भी मिठास घोल देती है।

इन लेटेस्ट पीली चूड़ियों के डिज़ाइन्स के साथ आप बसंत पंचमी पर पारंपरिक भी दिखेंगी और फैशनेबल भी। सही चूड़ियों के साथ आपका त्योहार और भी खास बन जाएगा।

कई बार पीली साड़ी या सूट के साथ कौन-सी चूड़ियां पहनें, ये तय करना मुश्किल हो जाता है। चूड़ियां ऐसी हों जो ट्रेडिशनल भी लगें और ट्रेंडी भी दिखें। इसी उलझन को दूर करने के लिए हम लाए हैं लेटेस्ट और स्टाइलिश चूड़ी डिजाइन्स।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें