दीवाली का त्योहार रोशनी और खुशियों का प्रतीक है, लेकिन पटाखों से निकलने वाला जहरीला धुआं और तेज आवाज कुछ लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य खतरा साबित हो सकता है। चमक और उत्सव के बीच कई ऐसी संवेदनशील स्थितियां हैं जिनमें पटाखों से बनने वाला प्रदूषण जानलेवा हो सकता है।
