
ओसियन वेव डिजाइन
नीले रंग की रेजिन फ्लोरिंग से घर में समुद्र जैसा खूबसूरत फील ला सकते हैं। इसमें हल्के नीले, सफेद और गहरे नीले रंगों से लहरों जैसा पैटर्न बनाया जाता है। यह डिजाइन बाथरूम, बालकनी या आराम करने वाली जगह के लिए अच्छा रहेगा।
ग्लिटर फ्लोरिंग
थोड़ा चमकदार और स्टाइलिश लुक पसंद है, तो रेजिन में ग्लिटर या मेटैलिक फ्लेक्स मिलाए जा सकते हैं। इसे पसंद के हिसाब से गोल्ड, सिल्वर, रोज गोल्ड या दूसरे रंगों का ग्लिटर चुन सकते हैं। ऐसे फर्श के साथ बाकी डेकोर थोड़ा सिंपल रखना अच्छा लगता है।
3D रिवर-स्टोन डिजाइन
नेचर लुक पसंद करने वालों के लिए यह डिजाइन काफी स्पेशल है। इसमें नीले और हरे रंगों के साथ नदी और चिकने पत्थरों जैसा 3D इफेक्ट बनाया जाता है। यह डिजाइन बाथरूम, गार्डन के पास या नेचर थीम वाले हिस्से में अच्छा लगेगा।
गोल्ड वेन डिजाइन
गहरे रंग के फर्श पर सुनहरी लाइनें या वेन जैसा पैटर्न बनाया जाता है। काले, नेवी ब्लू, एमराल्ड या चारकोल रंग के बेस पर गोल्डन डिजाइन काफी रॉयल और शानदार लगता है। इसे लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया या घर के एंट्रीवे में लगाया जा सकता है।
गैलेक्सी थीम फ्लोर
गैलेक्सी डिजाइन फर्श को बिल्कुल अलग और जादुई लुक देता है। इसमें काले, गहरे नीले या बैंगनी रंग के साथ छोटे चमकीले कणों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे फर्श पर तारों और गैलेक्सी जैसा इफेक्ट दिखता है। यह बच्चों या टीनएजर्स के कमरे और क्रिएटिव स्पेस के लिए अच्छा आइडिया है।
फ्लोरल रेजिन फ्लोर
फूल पसंद हैं तो सूखे फूलों और पंखुड़ियों को ट्रांसपेरेंट रेजिन की परतों के बीच लगाकर खूबसूरत फ्लोर तैयार किया जा सकता है। हल्के फूलों से सॉफ्ट लुक और रंगीन फूलों से ब्राइट लुक मिलता है। यह डिजाइन बेडरूम, बालकनी और छोटे सिटिंग एरिया में काफी सुंदर लगेगा।
ड्राई लीफ डिजाइन
नेचर से जुड़ा लुक देने के लिए सूखे पत्तों, छोटी टहनियों या दूसरे पौधों को ट्रांसपेरेंट रेजिन में लगाया जा सकता है। रेजिन के ऊपर से लीफ कलर और शेप साफ दिखाई देते हैं। नेचर थीम वाले घर में यह डिजाइन काफी अलग और अट्रैक्टिव लगेगा।
स्विर्ल कलर डिजाइन
इसमें दो या ज्यादा रंगों को घुमाकर सुंदर डिजाइन बनाया जाता है। रंगों को आपस में हल्का मिलाया जा सकता है या अलग-अलग रखकर कंट्रास्ट दिया जा सकता है। इससे फर्श का लुक अलग और अट्रैक्टिव दिखाई देता है।