सावन में लहराएं अपनी साड़ी का हरा पल्लू इन लेटेस्ट स्मार्ट स्टाइलिंग ट्रिक्स के साथ!

सावन (Sawan) में हरी साड़ी (Green saree) सिर्फ परंपरा का हिस्सा नहीं, बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट भी बन सकती है। सही फैब्रिक, ब्लाउज डिज़ाइन और एक्सेसरीज (Accessories)के साथ आप पूजा, ऑफिस, पार्टी या फैमिली फंक्शन हर मौके पर अलग और अट्रेक्टिव लुक पा सकती हैं। इस सावन अपनी पसंद और मौके के अनुसार इन ग्रीन साड़ी स्टाइल्स को जरूर ट्राई करें।

अपडेटेड Jul 20, 2026 पर 11:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

सावन (Sawan) का महीना हरियाली, उत्सव और पारंपरिक पहनावे का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान हरे रंग की साड़ी (green saree) पहनना कई महिलाएं शुभ मानती हैं। अगर आप भी इस सावन पूजा, ऑफिस(office), फैमिली फंक्शन या किसी खास मौके पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो यहां दिए गए अलग-अलग ग्रीन साड़ी लुक्स आपके लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन बन सकते हैं:

Traditional Puja Look, ट्रेडिशनल पूजा लुक

सावन सोमवार और हरियाली तीज पर पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 10 बनारसी साड़ियां, नई नवेली बहुओं का खिल जाएगा रूप | top 10 Green Banarasi Saree for sawan Naye dulhan


सावन सोमवार (Sawan Somwar) या घर की पूजा के लिए गहरे हरे रंग की कॉटन या सिल्क साड़ी चुनें, जिसमें हल्का गोल्डन बॉर्डर हो। इसके साथ कुंदन या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, हरी चूड़ियां और छोटी बिंदी आपके लुक को बेहद खूबसूरत बना देंगी। मेकअप को हल्का और नेचुरल रखें।

Leheriya and Gota Work Style, फैमिली सेलिब्रेशन लुक

10 Beautiful Green Teej Sarees Perfect for Teej 2025 – Sudathi

अगर सावन में कोई फैमिली फंक्शन या खास सेलिब्रेशन है, तो बनारसी, सिल्क या जरी वर्क वाली ग्रीन साड़ी पहनें। हैवी नेकलेस की जगह स्टेटमेंट झुमके और साफ-सुथरा हेयर बन आपके लुक को ज्यादा एलिगेंट बनाएगा।

Leheriya and Gota Work Style, लहरिया और गोटा वर्क स्टाइल

Hariyali Teej Saree Design: हरियाली तीज पर पहन सकती हैं इस तरह की हरी साड़ी, जानें स्टाइल करने का तरीका | Jansatta

राजस्थानी लहरिया या गोटा-पट्टी वर्क वाली ग्रीन साड़ी सावन के रंगों से पूरी तरह मैच होती है। इसे फुल स्लीव या एल्बो-लेंथ ब्लाउज के साथ स्टाइल करें। हल्का मेकअप और गजरा इस लुक में चार चांद लगा देगा।

Elegant Office Look, एलिगेंट ऑफिस लुक

Hariyali Teej 2025 पर पहनें ये स्टाइलिश कॉटन Green Saree, हर नज़र जाएगी टिक

 

ऑफिस के लिए पेस्टल ग्रीन या ऑलिव ग्रीन कॉटन, लिनन या हैंडलूम साड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसके साथ आइवरी, बेज या पिंक शेड का सिंपल ब्लाउज पहनें। छोटे स्टड ईयररिंग्स, घड़ी और मिनिमल एक्सेसरीज प्रोफेशनल लुक देंगी।

 

Party-Ready Green Saree, पार्टी रेडी ग्रीन साड़ी

Green Saree Designs: सावन और हरियाली तीज पर ...

 

किटी पार्टी या दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर के लिए पैरट ग्रीन, एमराल्ड ग्रीन या सीक्विन वर्क वाली साड़ी चुन सकती हैं। डिजाइनर ब्लाउज, सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल और हल्का ग्लैम मेकअप आपके पूरे लुक को अट्रेक्टिव बना देगा।

Modern Fusion Style, मॉडर्न फ्यूजन स्टाइल

"सावन

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो कॉलर नेक, हाई नेक या पफ स्लीव ब्लाउज के साथ सिंपल डार्क ग्रीन साड़ी पहनें। बेल्ट, छोटे ईयररिंग्स और हील्स के साथ यह फ्यूजन लुक काफी ट्रेंडी नजर आएगा।

Simple and Graceful Look, सिंपल एंड ग्रेसफुल लुक

5 Beautiful Green Cotton Sarees For Hariyali Teej | Herzindagi

हर मौके पर भारी साड़ी पहनना जरूरी नहीं। प्लेन ग्रीन साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज, हल्की ज्वेलरी और स्लीक हेयरस्टाइल भी बेहद क्लासी लुक देता है। यह स्टाइल ऑफिस, मंदिर और छोटी फैमिली गैदरिंग सभी जगह आसानी से कैरी किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।