बेंगलुरु में 2.5 BHK फ्लैट का किराया सुन उड़ गए जाएंगे आपके होश, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में किराए के लिए उपलब्ध एक 2.5 बीएचके फ्लैट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसका 1.2 लाख रुपये महीना किराया है, जिसे देखकर कई लोग हैरान हैं

अपडेटेड Jun 06, 2026 पर 6:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पोस्ट के मुताबिक, ये फ्लैट पूरी तरह फर्निश्ड है और इसमें बालकनी व पार्किंग जैसी सुविधाएं भी हैं

बेंगलुरु में बढ़ते मकान किराए एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर इंदिरानगर इलाके में किराए के लिए उपलब्ध एक 2.5 बीएचके फ्लैट की लिस्टिंग तेजी से वायरल हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसका 1.2 लाख रुपये महीना किराया है, जिसे देखकर कई लोग हैरान रह गए। इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों ने फ्लैट के किराए की कीमत पर हैरानी जताई है। वहीं सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

पोस्ट के मुताबिक, ये फ्लैट पूरी तरह फर्निश्ड है और इसमें बालकनी व पार्किंग जैसी सुविधाएं भी हैं। इंदिरानगर के 10th A मेन रोड के पास स्थित है और परिवारों के साथ-साथ बैचलर्स के लिए भी उपलब्ध है। फ्लैट की कीमत देखकर, कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बेंगलुरु के मौजूदा रेंटल मार्केट को देखते हुए यह किराया भी कम माना जा सकता है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट


सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में लिखा था, "इंदिरानगर, बेंगलुरु में 10th A मेन रोड के पास बालकनी वाला पूरी तरह फर्निश्ड और हवादार 2.5 बीएचके फ्लैट किराए पर उपलब्ध है। किराया 1,20,000 रुपये प्रति माह है। यह 6वीं मंजिल पर स्थित है। पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है और यह फ्लैट परिवारों तथा बैचलर्स, दोनों के लिए खुला है।" सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए।

लोगों ने उठाए सवाल

पोस्ट में फ्लैट की कई तस्वीरें शेयर की गई थीं, जिनमें घर का प्रवेश द्वार, डाइनिंग एरिया, बेडरूम और लिविंग स्पेस दिखाई दे रहा था। तस्वीरों में फर्नीचर, वर्क डेस्क, बुकशेल्फ और टीवी जैसी सुविधाएं भी नजर आईं। हालांकि तस्वीरें देखने के बाद कई लोगों ने 1.2 लाख रुपये महीने के किराए को लेकर सवाल उठाए और कहा कि फ्लैट के मुकाबले किराया काफी ज्यादा है।

लोगों ने किया कमेंट

वहीं एक यूजर ने सवाल किया, "गंभीरता से पूछ रहा हूं, इस फ्लैट का किराया इतना ज्यादा क्यों है? तस्वीरों को देखकर तो अंदर का हिस्सा काफी साधारण लग रहा है।" पोस्ट में एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "भाई, कम से कम 3-4 लाख रुपये किराया रखो... इतना कम क्यों मांग रहे हो?" एक और यूजर ने लिखा, "बेंगलुरु में किराया अब अपने चरम पर पहुंच चुका है।" वहीं दूसरे ने टिप्पणी की, "हा हा, यह तो मुंबई जैसी रेंटल दीवानगी की ओर बढ़ रहा है। इस साधारण फ्लैट के लिए 1.2 लाख रुपये किराया वाकई हैरान करने वाला है।"

 

पोस्ट में व्यक्ति ने दिया जवाब

इस पर पोस्ट शेयर करने वाले व्यक्ति ने जवाब देते हुए कहा, "मैं मानता हूं कि तस्वीरें इस प्रॉपर्टी की असली खूबसूरती नहीं दिखा पा रही हैं। लेकिन अगर कोई इसे देखने आएगा तो उसे इसकी कीमत समझ आएगी। घर के अंदर और बाहर दोनों तरफ बड़ा और खूबसूरत गार्डन है। तस्वीरें एक बुजुर्ग व्यक्ति ने ली हैं, इसलिए वे उतनी अच्छी नहीं हैं। अगर कोई वास्तव में फ्लैट देखना चाहता है, तो मैं विजिट की व्यवस्था कराने में खुशी महसूस करूंगा।" ये लिस्टिंग देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।