VIDEO: गाउन, सूट और बॉलरूम डांस... 'ब्रिजर्टन' की शाही दुनिया में पहुंचा बेंगलुरु! यूजर्स का फूटा गुस्सा

Viral Video: बेंगलुरु में ‘ब्रिजर्टन’ थीम पर आयोजित एक खास कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ‘लेडी व्हिसलडाउन अफेयर’ नाम के इस इवेंट में लोगों ने शाही कपड़े पहनकर बॉलरूम डांस का आनंद लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लोग तरह-तरह के रिएक्श दे रहे हैं

अपडेटेड Sep 09, 2026 पर 9:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कुछ लोगों ने तो इस पूरे इवेंट को “क्रिंग ओलंपिक्स” तक कह दिया

बेंगलुरु शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक खास शाम के दौरान शहर का रंग-रूप पूरी तरह बदला नजर आया। इस खास कार्यक्रम में लोगों ने ‘ब्रिजर्टन’ के शाही अंदाज को अपनाया। महिलाएं लंबे गाउन और ग्लव्स पहने नजर आईं, वहीं पुरुष फॉर्मल सूट में नजर आए। शानदार हेयरस्टाइल और बॉलरूम डांस ने इस शाम को और भी खास बना दिया। वहीं इस खास इंवेट का नाम ‘लेडी व्हिसलडाउन अफेयर’ रखा गया। ये खास इवेंट रविवार, 6 सितंबर को बेंगलुरु के इंदिरानगर स्थित एरिना ब्रूहाउस में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन सोशल क्लब टुगेदर ने किया था। इसका मकसद लोगों को नेटफ्लिक्स की मशहूर पीरियड ड्रामा सीरीज ‘ब्रिजर्टन’ जैसा शाही और रोमांटिक माहौल देने का था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो


इंस्टाग्राम पर इवेंट का वीडियो शेयर करते हुए टुगेदर ने इसे “शान, रोमांस और थोड़े स्कैंडल से भरी शाम” बताया। इसे बेंगलुरु का पहला ‘ब्रिजर्टन बॉल’ भी कहा गया। वीडियो में लोग शानदार कपड़ों में नजर आए, वहीं कई कपल्स ने डांस फ्लोर पर वाल्ट्ज समेत बॉलरूम डांस किया। X पर ShaabaashKat के वीडियो रीपोस्ट करने के बाद इस इवेंट को लेकर लोगों की मिली-जुली रिएक्शन सामने आईं। जहां कुछ लोगों को यह आयोजन रीजेंसी दौर की शाही और ग्लैमरस दुनिया जैसा लगा, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इससे ज्यादा प्रभावित नहीं हुए। कुछ लोगों ने तो इस पूरे इवेंट को “क्रिंग ओलंपिक्स” तक कह दिया।

यूजर ने किया कमेंट

एक यूजर ने इस इवेंट की तुलना थिएटर के नाटक से करते हुए लिखा कि “ये किसी नाटक में होने जैसा है। वे एक्टिंग कर रहे हैं, बस स्टेज पर नहीं। मज़ेदार चीज तभी हो सकती है जब वे असलियत से जुड़े हों। यह अगला ट्रेंड नहीं बन सकता प्लीज। यह अब पुराना हो गया है।” एक यूजर ने कमेंट किया, “जब आपको उनकी जरूरत होती है तो संस्कार के गार्डियन कहां होते हैं। प्लीज यह क्रिंग बंद करें।” तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “ये क्या बकवास है, मैं सेकंड हैंड एम्बैरेसमेंट से दूर रहना चाहता हूं। वे बिना किसी झिझक के यह सब कैसे कर रहे हैं। इतना अजीब, घिनौना और सिपाही जैसा बर्ताव" एक अन्य यूज़र ने इवेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “कर ये रहे हैं और शर्म मुझे आ रही है।” इससे पता चलता है कि कुछ लोगों को यह पूरा आयोजन काफी अजीब लगा।

कुछ लोगों ने की तारीफ

इवेंट में पहने गए कॉस्ट्यूम भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहे। एक यूजर ने लिखा, "सच कहूं तो वे डांस और कॉस्ट्यूम के साथ अनकम्फर्टेबल लग रहे थे। और उस लंबे आदमी ने असल में क्या पहना है?" GOT में भी ऐसा कुछ नहीं देखा, ब्रिजर्टन को तो भूल ही जाओ।" यूजर के मुताबिक, "यह बेंगलुरु की आम बार और पब वाली नाइटलाइफ़ से अलग तरह का अनुभव था और सोशल मीडिया की वजह से लोग हर चीज को लेकर जरूरत से ज्यादा आलोचना करने लगे हैं।" एक और यूजर ने कहा कि, "उसने ‘GOT’ में भी ऐसा कुछ नहीं देखा, ब्रिजर्टन की तो बात ही छोड़िए।"

ब्रिजर्टन के बारे में

‘ब्रिजर्टन’ नेटफ्लिक्स की मशहूर ड्रामा सीरीज है, जो लेखिका जूलिया क्विन के लोकप्रिय नॉवेल पर आधारित है। इसकी कहानी रीजेंसी दौर के लंदन के अमीर परिवारों और उनकी जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में शाही पार्टियों, प्रेम कहानियों और खूबसूरत कॉस्ट्यूम को खास अंदाज में दिखाया गया है। साथ ही, इसमें पुराने दौर की कहानी को आधुनिक अंदाज के साथ पेश किया गया है।

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।