दिन ही नहीं, रात में भी जाम से जूझ रहा बेंगलुरु? रात 2 बजे सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार देख हैरान हुए लोग

बेंगलुरु में रात 2 बजे सड़क पर लगे ट्रैफिक जाम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर देर रात ट्रैफिक की वजहों को लेकर बहस शुरू हो गई

अपडेटेड Jun 06, 2026 पर 10:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दि

बेंगलुरु का ट्रैफिक अक्सर लोगों के बीच चर्चा में रहता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने सभी को हैरान कर दिया। इस तस्वीर में रात करीब 2 बजे सड़क पर लंबी वाहनों की कतार दिखाई दे रही थी। आमतौर पर इस समय सड़कें खाली रहती हैं, इसलिए यह नजारा लोगों के लिए हैरानी भरा था। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग राय रखी।

तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दिए। कुछ यूजर्स ने देर रात ट्रैफिक होने की अलग-अलग वजहें बताईं, जबकि कई लोगों ने इसके लिए बढ़ती आबादी और शहर की खराब ट्रैफिक व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। धीरे-धीरे यह चर्चा बेंगलुरु की ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों पर बहस में बदल गई, जहां लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर रात में भी जाम क्यों लग रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट


सोशल मीडिया एक्स पर फोटो शेयर करते हुए सिद्धांत नाम के यूजर ने लिखा, "क्यों? बेंगलुरु, क्यों? सच में रात के 2 बजे?" तस्वीर में देर रात सड़क पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दे रही थी, जहां गाड़ियां धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही थीं। इस असामान्य समय पर ट्रैफिक देखकर कई लोग हैरान रह गए। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि उन्होंने भी बेंगलुरु में देर रात इसी तरह के ट्रैफिक जाम का एक्सपीरिएंस किया है।

 

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि देर रात ट्रैफिक की एक बड़ी वजह शहर में चल रहा मेट्रो निर्माण कार्य है। उनके मुताबिक, काम के दौरान कई सड़कों को संकरा कर दिया जाता है या रास्ते बदल दिए जाते हैं। कुछ लोगों ने कहा कि दिन में ट्रैफिक कम प्रभावित हो, इसलिए ज्यादातर काम रात में किया जाता है, लेकिन इससे रात में सफर करने वाले लोगों को भी जाम और देरी का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों ने देर रात ट्रैफिक की वजह बेंगलुरु के व्यस्त एयरपोर्ट और शहर की एक्टिव नाइटलाइफ को बताया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।