रैपिडो ड्राइवर ने पकड़ लिया हाथ और देने लगा क्रीपी इस्माइल! इस लड़की ने सुनाई पूरी दास्तां तो आया ये रिएक्शन

महिला ने बताया कि राइडर ने जरूरत से ज्यादा उनके साथ फ्रेंडली होने की कोशिश की। कई मिनट तक उसकी सोसाइटी के गेट से जाने से भी मना कर दिया। यह काफी डरावना था।

अपडेटेड Oct 16, 2026 पर 4:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मामले की गंभीरता को देखते हुए रैपिडो ने आगे कहा-अगर कभी भी राइड के दौरान आप असहज या असुरक्षित महसूस करें तो तुरंत मदद पाने के लिए रैपिडो ऐप में दिए गए SOS विकल्प का इस्तेमाल करें। आपकी सुरक्षा और सम्मान हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं।"

बेंगलुरु की एक महिला ने रैपिडो बाइक टैक्सी के एक राइडर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसे उसकी रिहायशी सोसाइटी के बाहर छोड़ने के बाद भी राइडर वहीं रुका रहा, जिससे वह असुरक्षित महसूस करने लगी। महिला ने इस घटना के बारे में 'X' (ट्विटर) पर पोस्ट किया, जिस पर बेंगलुरु सिटी पुलिस और राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म का ध्यान गया।

अपनी पोस्ट में महिला ने बाइक-टैक्सी यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों पर सवाल उठाए। उसने बताया कि बारिश की वजह से वह पहले राइड लेने में हिचकिचा रही थी, लेकिन राइडर ने बार-बार उससे बुकिंग कैंसिल न करने के लिए कहा। उसने लिखा- "मुझे समझ नहीं आता कि ऐसे राइडर्स के लिए रैपिडो की कोई जवाबदेही कैसे नहीं है।"

"उसने मुझे अजीब सी मुस्कान के साथ मेरा हाथ पकड़ लिया"


महिला ने बताया कि ड्राइवर बहुत ज्यादा घुल-मिलकर बात कर रहा था और उसने उसे रेनकोट देने की भी कोशिश की। महिला ने आगे बताया कि ड्राइवर बार-बार पूछ रहा था कि क्या वह सहज (कंफर्टेबल) है। उसने कहा, "उसने मुझे मेरी सोसाइटी के पास छोड़ा और जब मैं उसे उसका हेलमेट वापस दे रही थी, तो उसने कुछ सेकंड के लिए मेरा हाथ पकड़ लिया और मुझे देखकर अजीब सी मुस्कान दी।"

उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने पेमेंट करने के लिए QR कोड मांगा तो राइडर ने कहा कि बारिश की वजह से उसका फोन काम नहीं कर रहा है और उसने उनका फोन नंबर मांग लिया। फिर पेमेंट के लिए अपना नंबर देने को कहा। मैंने QR कोड पर ही जोर दिया और पेमेंट कर दिया।"

"मैं बहुत असुरक्षित और सदमे में महसूस कर रही थी"

अपने घर पर पहुंचने के बाद उन्होंने बताया कि वह तुरंत अपनी रेजिडेंशियल सोसाइटी के अंदर नहीं गईं क्योंकि उन्हें असुरक्षित महसूस हो रहा था। उन्हें तब और भी बड़ा झटका लगा, जब एक सिक्योरिटी गार्ड के जाने के लिए कहने के बावजूद राइडर वहीं एंट्री गेट के पास खड़ा रहा। गार्ड के दूसरी बार कहने पर वह वहां से गया।

महिला ने लिखा- "मैं बहुत असुरक्षित महसूस कर रही थी और सदमे में थी। हकीकत यह है कि खराब सुरक्षा इंतजामों की वजह से पीक आवर्स के दौरान भी आप बाइक, ऑटो या कैब में सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते।"

बेंगलुरु सिटी पुलिस और रैपिडो ने उनकी शिकायत पर प्रतिक्रिया दी

महिला की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बेंगलुरु सिटी पुलिस ने उनसे लोकेशन की जानकारी और संपर्क विवरण डायरेक्ट मैसेज (DM) के जरिए साझा करने को कहा। वहीं रैपिडो ने भी जवाब दिया, इस अनुभव के लिए माफी मांगी और आरोपों की गंभीरता को स्वीकार किया। उन्होंने लिखा, "इस परेशान करने वाले अनुभव के लिए हमें सचमुच खेद है। बिना सहमति के शारीरिक संपर्क और ऐसा व्यवहार जिससे आप असुरक्षित महसूस करें, बहुत गंभीर मामला हैं। उस कैप्टन को रैपिडो प्लेटफॉर्म से हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।"

रैपिडो ने आगे कहा-अगर कभी भी राइड के दौरान आप असहज या असुरक्षित महसूस करें तो तुरंत मदद पाने के लिए रैपिडो ऐप में दिए गए SOS विकल्प का इस्तेमाल करें। आपकी सुरक्षा और सम्मान हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं।"

"यह बहुत भयानक है"

इस घटना ने इंटरनेट पर लोगों को गुस्से से भर दिया है और कई लोग रैपिडो से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट किया- "हे भगवान यह बहुत भयानक है। बिल्कुल भी बर्दाश्त करने लायक नहीं। उम्मीद है कि आप ठीक होंगी।"

एक यूजर ने कहा, "रैपिडो (Rapido) का इस्तेमाल करने से बचें। यहां डेटा प्राइवेसी नहीं है... राइड कैंसिल करने के बाद भी ड्राइवर आपको कॉल कर सकते हैं। हो सकता है कि इस बदतमीज इंसान ने आपका नंबर भी सेव कर लिया हो और वह आपसे संपर्क करने की कोशिश करे। भले ही थोड़ा महंगा पड़े, लेकिन उबर (Uber) या ओला (Ola) का इस्तेमाल करें। आप अपनी सुरक्षा के लिए पैसे दे रहे हैं।"

एक और व्यक्ति ने लिखा- "अरे बाप रे, यह तो बहुत ही डरावना है। उम्मीद है कि रैपिडो कोई ठोस कदम उठाएगा। नियमों को लागू करने के मामले में तो यह ऐप एकदम बेकार है।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।