किसी अपने के लिए तोहफा खरीदना बहुत आसान लगता है, लेकिन ऐसा होता नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि घंटों ऑनलाइन देखने के बाद भी समझ नहीं आता कि ऐसा क्या लें, जो सामने वाले को पसंद आए। इससे बचने का एक आसान तरीका है कि मौसम के हिसाब से गिफ्ट चुने। इससे सही तोहफा चुनना आसान हो जाएगा और आपका गिफ्ट भी ज्यादा स्पेशल लगेगा।
न्यू ईयर गिफ्ट (January–March)
जनवरी से मार्च तक मौसम ठंडा और सुकून भरा रहता है। इसमें जन्मे लोगो के लिए वो गिफ्ट चुनें जो आराम भी दें और चेहरे पर मुस्कान भी लाएं। गर्म चॉकलेट का गिफ्ट बॉक्स, अच्छी किताब, मूवी नाइट किट या कोई पर्सनलाइज्ड गिफ्ट अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मार्च में मौसम भी बदलने लगता है, इसलिए पौधे, गार्डनिंग किट या नेचर वॉक जैसी चीजें भी एक यादगार गिफ्ट बन सकती हैं। ऐसे गिफ्ट जो उन्हें हमेशा के लिए याद रह जाए।
समर स्पेशल गिफ्ट (April–June)
अप्रैल से जून के बीच लोग बाहर घूमना और नई चीजें ट्राई करना पसंद करते हैं। इस मौसम में कोई नया एक्सपीरियंस गिफ्ट करना अच्छा आइडिया हो सकता है। जैसे पॉटरी क्लास, पेंटिंग वर्कशॉप या कोई छोटा ट्रैवल एक्सपीरियंस। दोस्त या रिलेटिव को ज्वेलरी पसंद है, तो उनकी पसंद के हिसाब से कोई खूबसूरत अंगूठी या पेंडेंट भी दिया जा सकता है। गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए ट्रैवल से जुड़े गिफ्ट भी काम आ सकते हैं।
घूमने-फिरने वाले गिफ्ट (July - September)
जुलाई से सितंबर के दौरान लोग छुट्टियां, आउटडोर पार्टी और ट्रैवल ज्यादा करते हैं। इसलिए ट्रैवल बैग, पिकनिक सेट, पोर्टेबल स्पीकर, ट्रैवल एक्सेसरीज या आउटडोर इस्तेमाल की चीजें अच्छे गिफ्ट बन सकते हैं। ये सिर्फ दिखने में अच्छे होते है साथ ही डेली यूज और ट्रैवल दोनों में काम आते हैं। ऐसे गिफ्ट सामने वाले को हर ट्रिप में आपकी याद भी दिलाते हैं।
विंटर स्पेशल गिफ्ट (October - December)
अक्टूबर से दिसंबर के बीच मौसम ठंडा होने लगता है। इस टाइम में कंबल, कॉफी मग, सुगंधित मोमबत्तियां, स्किनकेयर हैम्पर, गर्म कपड़े या घर को सजाने वाली चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर या फूड एक्सपीरियंस भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे तोहफे आराम के साथ अच्छा एक्सपीरियंस भी देते हैं।
शौक से जुड़े तोहफे (Hobby Gifts)
यदि किसी को पढ़ने, पेंटिंग, गार्डनिंग, कुकिंग या कोई नया हुनर सीखने का शौक है, तो उसी से जुड़ा गिफ्ट दें। अच्छी किताबें, क्राफ्ट किट, आर्ट मटेरियल, कुकिंग सेट या कोई ऑनलाइन कोर्स उनके लिए बेहतरीन सरप्राइज हो सकता है। ऐसा गिफ्ट यह दिखाता है कि आपने उनकी पसंद और इंटरेस्ट को याद में रखकर गिफ्ट पसंद किया है।
यादगार बनाएं हर तोहफा (Every Gift Special)
आपको को देने के लिए महंगा गिफ्ट जरूरी नहीं है, जरूरी यह है कि उसमें आपका अपनापन दिखे। अगर आप मौसम और सामने वाले की पसंद को ध्यान में रखकर गिफ्ट चुनेंगे, तो छोटा-सा गिफ्ट भी बहुत स्पेशल लग सकता है। यही कारण है कि सोच-समझकर चुना गया गिफ्ट उन्हें लंबे समय तक याद रहता है और रिश्तों में अपनापन भी बढ़ाता है।