मानसून (monsoon) के मौसम में बढ़ी हुई नमी और उमस के कारण सही परफ्यूम (perfume) चुनना बेहद जरूरी हो जाता है। इस मौसम में हल्की, ताजगी भरी और लंबे समय तक टिकने वाली खुशबू (long-lasting fragrance) सबसे बेहतर मानी जाती है। सिट्रस (citrus), वेटिवर (vetiver), लैवेंडर (vetiver) और एक्वाटिक नोट्स (aquatic notes) वाले परफ्यूम न सिर्फ फ्रेश महसूस कराते हैं, बल्कि बारिश के मौसम के माहौल के साथ भी अच्छी तरह मैच होते हैं। सही फ्रेगरेंस आपके मानसून लुक और मूड दोनों को खास बना सकती है:
Secret Alchemist – Fresh Vetiver
अगर आपको मानसून में हल्की और लंबे समय तक टिकने वाली खुशबू पसंद है, तो Fresh Vetiver अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें इटैलियन लेमन (Italian lemon), चमेली (Italian lemon) और वेटिवर (खस) का ब्लेंड है, जो ताजगी के साथ मिट्टी जैसी सुकून देने वाली महक देता है। यह खुशबू ऑफिस, ट्रैवल और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट मानी जाती है।
Adidas Vibes – Smooth Pace
Smooth Pace एक फ्रेश वुडी मस्क फ्रेगरेंस है, जिसमें बर्गमोट (bergamot), एम्बरग्रीस (ambergris), कैशमेरन (cashmeran) और हल्के मसालों का ब्लेंड मिलता है। इसकी खुशबू बहुत तेज नहीं लगती और नमी वाले मौसम में भी लंबे समय तक फ्रेश एहसास देती है। जिम, कैजुअल आउटिंग और रोजाना इस्तेमाल के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।
Chanel – Egoiste Platinum
अगर आपको क्लासिक और एलिगेंट फ्रेगरेंस पसंद है, तो Egoiste Platinum बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें लैवेंडर, रोजमेरी, जैस्मिन, वेटिवर, चंदन और सीडरवुड जैसे नोट्स शामिल हैं। इसकी ताजगी भरी खुशबू बारिश और उमस वाले मौसम में भी बैलेंस रहती है और लंबे समय तक महकती है।
Tom Ford – Eau de Grey Vetiver
Eau de Grey Vetiver सिट्रस और वेटिवर का शानदार ब्लेंड है। इसमें ग्रेपफ्रूट, बर्गमोट, लेमन और वेटिवर की खुशबू मिलती है, जो इसे फ्रेश और मॉडर्न बनाती है। ऑफिस (office), बिजनेस मीटिंग (business meeting) या किसी खास मौके पर यह परफ्यूम एक स्टाइलिश ऑप्शन साबित हो सकता है।
Maison Francis Kurkdjian – Baccarat Rouge 540 Extrait
यह एक प्रीमियम यूनिसेक्स परफ्यूम है, जिसे पुरुष और महिलाएं दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें केसर, कड़वा बादाम, मिस्री जैस्मिन (Egyptian jasmine), सीडरवुड (cedarwood), मस्क और एम्बर जैसे नोट्स शामिल हैं। इसकी खुशबू गहरी और लंबे समय तक टिकने वाली होती है, इसलिए शाम की पार्टी या खास अवसरों के लिए यह बेहतरीन मानी जाती है।
All Good Scents – Urbane Nights
Urbane Nights की शुरुआत पेपरमिंट, मैंडरिन और ग्रेपफ्रूट की फ्रेश खुशबू से होती है। इसके बाद दालचीनी, गुलाब, पैचौली, एम्बर और लेदर की गर्माहट इसे अलग पहचान देती है। अगर आपको फ्रेशनेस के साथ हल्की मसालेदार खुशबू पसंद है, तो मानसून (monsoon) के लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Bvlgari – Eau Parfumee The Imperial
यह परफ्यूम ब्लैक टी और इटैलियन सिट्रस (Italian citrus) के अनोखे ब्लेंड के लिए जाना जाता है। इसकी खुशबू हल्की, साफ और सुकून देने वाली होती है, जो बारिश के मौसम में भारी नहीं लगती। अगर आप दिनभर फ्रेश और एलिगेंट फ्रेगरेंस चाहते हैं, तो यह परफ्यूम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।