उम्मीदवार को रिक्रूटर से मिला ‘सबसे बेहतरीन रिजेक्शन’ ईमेल, यूजर्स बोले- ‘कभी नहीं सोचा था कि ऐसी चीजों से भी जलन होगी’

ईमेल में कंपनी ने उम्मीदवार को उनके रिजेक्ट होने की जानकारी दी और विस्तृत फीडबैक दिया। इस मैसेज में उन्होंने उन खूबियों और कमियों के बारे में बताया, जिनकी वजह से उन्हें रिजेक्ट किया गया।

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 11:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक व्यक्ति ने मजाक में कहा- "कभी नहीं सोचा था कि मुझे किसी और के रिजेक्शन ईमेल से जलन होगी।" वहीं एक अन्य व्यक्ति ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा- "मुझे भी एक बहुत अच्छा रिप्लाई मिला था।

नौकरी तलाश रहे एक शख्स ने बताया कि उन्हें एक रिक्रूटर से अब तक का "सबसे बेहतरीन रिजेक्शन" ईमेल मिला है। इसमें न केवल उन्हें यह बताया गया कि उनके आवेदन पर आगे विचार नहीं किया जाएगा, बल्कि उनके इंटरव्यू के प्रदर्शन पर विस्तृत फीडबैक भी दिया गया।

आमतौर पर जॉब इंटरव्यू के बाद उम्मीदवारों को मिलने वाले सामान्य रिजेक्शन मैसेज से अलग इस ईमेल में उम्मीदवार की खूबियों को सराहा गया। वहीं सुधार के क्षेत्रों को बताया गया और यहां तक कि यह भी बताया गया कि वे यह नौकरी पाने के कितने करीब थे।

रिक्रूटर ने विस्तृत फीडबैक दिया


रेडिट (Reddit) पर एक पोस्ट में उम्मीदवार ने मिले हुए ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इसे "अब तक का सबसे बेहतरीन रिजेक्शन" बताया। उन्होंने हायरिंग टीम द्वारा दिए गए उपयोगी फीडबैक की तारीफ की। ईमेल की शुरुआत में रिक्रूटर ने उम्मीदवार को बताया कि इस बार उनका चयन नहीं हो पाया है। हालांकि इसके तुरंत बाद उनके प्रदर्शन के बारे में कुछ उत्साहजनक फीडबैक भी दिया गया।

उन्होंने लिखा- "दुर्भाग्य से इस बार आप सफल नहीं हो पाए।" इंटरव्यू के आधार पर आपके लिए कुछ फीडबैक हैं। हम आपके तकनीकी ज्ञान से बहुत प्रभावित हुए। हालांकि प्रदर्शन-आधारित (performance-based) सवालों के जवाब देने में आपको कुछ कठिनाई हुई।"

ईमेल से यह भी पता चला कि उम्मीदवार ने अन्य आवेदकों की तुलना में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। 30 से अधिक आवेदनों में से वह अंतिम तीन उम्मीदवारों में जगह बनाने में सफल रहा। उन्होंने लिखा- "अगर इससे आपको थोड़ी तसल्ली मिले तो बता दें कि 30 से ज्यादा आवेदनों में से आप टॉप 3 में शामिल थे। इस प्रक्रिया में यहां तक पहुंचने के लिए बहुत बढ़िया!"

Best rejection I've had by u/Quiet_Harbor_4817 in jobsearchhell

भर्ती करने वाली टीम ने अपना समय देने के लिए उम्मीदवार को धन्यवाद दिया और उन्हें सलाह दी कि भविष्य में अगर कंपनी में कोई और उपयुक्त अवसर आता है तो वे फिर से आवेदन करें। ईमेल के अंत में उन्होंने लिखा- "आपकी नौकरी की तलाश के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

"कभी नहीं सोचा था कि मुझे किसी और के रिजेक्शन ईमेल से जलन होगी"

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को देखकर लोग हैरान रह गए कि उम्मीदवार को इतना विस्तृत फीडबैक मिला है। एक यूजर ने कहा- "मैं हैरान हूं कि सच में कोई फीडबैक दिया गया।" एक अन्य व्यक्ति ने कहा- "शायद उन्हें यह ईमेल लिखने में 5 मिनट से भी कम समय लगा होगा। काश दूसरी कंपनियां भी ऐसा ही करतीं।"

एक व्यक्ति ने लिखा- "इस तरह का फीडबैक लिखने में सिर्फ 5 मिनट लगते हैं और इससे उम्मीदवारों को बहुत मदद मिलती है। पता नहीं बाकी लोग ऐसा क्यों नहीं करते, जबकि एक पेशेवर तरीके से काम करने के लिए ऐसा करना तो अपेक्षित होना चाहिए।"

एक व्यक्ति ने मजाक में कहा- "कभी नहीं सोचा था कि मुझे किसी और के रिजेक्शन ईमेल से जलन होगी।" वहीं एक अन्य व्यक्ति ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा- "मुझे भी एक बहुत अच्छा रिप्लाई मिला था। उसमें लिखा था - 'हमने आपको इसलिए नहीं चुना क्योंकि हमें नहीं लगा कि इससे आपका जुनून (पैशन) पूरी तरह संतुष्ट हो पाएगा।' जब मैंने उन्हें धन्यवाद देने के लिए ईमेल किया तो हमने तय किया कि मैं उनके लिए एक सलाहकार (कंसल्टेंट) के तौर पर कुछ काम करूंगी, जो मेरे पैशन से जुड़ा हो।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।