जैसे-जैसे Bigg Boss 20 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ रहा है, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट रिपोर्ट्स में कई नाम तेजी से सामने आ रहे हैं। इन्हीं में सबसे ज्यादा चर्चा में है इंडिपेंडेंट रैपर सैंटी शर्मा। हर तरफ उनका नाम संभावित कंटेस्टेंट की लिस्ट में दिख रहा है, जिससे फैंस भी काफी उत्साहित हैं। हालांकि अभी तक न तो शो के मेकर्स और न ही खुद Santy Sharma ने इस बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन दिया है। इसके बावजूद उनका नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है और यही बात इस चर्चा को और दिलचस्प बना रही है।
क्यों जुड़ रहा है Bigg Boss से नाम?
रिपोर्ट्स की मानें तो सैंटी शर्मा का नाम कई अनऑफिशियल लिस्ट्स में शामिल किया जा रहा है। हाल ही में वह सिर्फ म्यूजिक तक सीमित नहीं रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और ट्रेंड्स पर भी खुलकर अपनी राय रखने लगे हैं। इसी वजह से उनकी ऑनलाइन पॉपुलैरिटी बढ़ी है और लोग उन्हें शो के लिए एक फिट कैंडिडेट मान रहे हैं।
सैंटी शर्मा का जन्म 9 सितंबर 1996 को मध्य प्रदेश के रतलाम में हुआ था। वह एक स्वतंत्र रैपर, गायक, संगीतकार और निर्माता हैं। उन्होंने 2014 से अपने संगीत करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे स्वतंत्र संगीत जगत में अपनी पहचान बनाई। उनके गाने “सुनी सुनी सड़कों,” “उड़ान” और “कोशिश मेरी” को लोगों ने काफी पसंद किया है
हाल ही में सैंटी शर्मा कुछ ऑनलाइन विवादों और ट्रेंड्स को लेकर चर्चा में रहे। उन्होंने एक वायरल “Cockroach Janta Party” ट्रेंड को “इंटरनेट ड्रामा” बताया था और लोगों से फेक ट्रेंड्स से दूर रहने की सलाह दी थी। इसके अलावा उन्होंने रैपर बादशाह से जुड़े एक मामले में उनका समर्थन भी किया, जिससे उनकी चर्चा और बढ़ गई।
क्या सच में Bigg Boss में जाएंगे?
फिलहाल साफ है कि सैंटी शर्मा की एंट्री सिर्फ अटकलों पर आधारित है। न तो शो की तरफ से कोई ऑफिशियल लिस्ट आई है और न ही खुद रैपर ने कोई पुष्टि की है। इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
और कौन-कौन हैं चर्चा में?
रिपोर्ट्स में उनके अलावा कई सोशल मीडिया स्टार्स और प्रभावशाली व्यक्तियों जैसे फैसल शेख (मिस्टर फैसू), जन्नत जुबैर, एल्विश यादव, उर्फी जावेद और अंजलि अरोड़ा के नाम भी सामने आ रहे हैं। लेकिन इनमें से किसी भी नाम की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।