Bihar Election Results Memes: पुष्पा से लेकर पंचायत वाले डांस तक...​बिहार चुनाव नतीजों के बीच सोशल मीडिया पर हुई मीम्स की बारिश

Bihar Election Results 2025 Memes: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव के अब तक आए नतीजों में बिहार की सत्ता में NDA फिर सा वापसी करते हुए नजर आ रही है। वहीं महागठबंधन कई महत्वपूर्ण सीटों पर पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है

अपडेटेड Nov 14, 2025 पर 5:46 PM
Bihar Election Results 2025 Memes: सोशल मीडिया पर ये मीम्स काफी वायरल हो रहे हैं (Photo: X)

Bihar Election Results 2025 Memes: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शुरुआती दौर से ही बड़ी बढ़त बनाए हुए है। अब तक सामने आए नतीजों में बिहार की सत्ता में NDA फिर सा वापसी करते हुए नजर आ रही है। नतीजों में बीजेपी औज जेडीयू के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन मजबूत बढ़त बनाए हुए है, वहीं राजद–कांग्रेस का महागठबंधन कई महत्वपूर्ण सीटों पर पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। इन मीम्स को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। देखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स

बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में पूरे 243 सीटों पर संपन्न हुए। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कुल 7.42 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। इस बार मतदान भी काफी अच्छा रहा, पहले चरण में 65.08% और दूसरे चरण में 68.76% वोट डाले गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स


सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "नेहरू जी अपने जन्मदिन पर कांग्रेस का प्रदर्शन देख रहे हैं।"

 

सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग बिहार चुनाव को लेकर मीम्स बना रहे है।

 

 

एक और यूजर ने पोस्ट में पंचायत के सीन का मीम्स शेयर कर लिखा, "भारत में हर चुनाव परिणाम वाले दिन का दृश्य"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।