Viral Video: 450 रुपये लीटर दूध और 900 रुपये की चाय! कीमत सुन बिहारी दूधवाले का रिएक्शन हुआ वायरल

Viral Video: बिहार के एक दूध बेचने वाले और लॉस एंजिल्स के एंटरप्रेन्योर के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बातचीत के दौरान जब उसे पता चला कि कैलिफोर्निया में एक लीटर दूध की कीमत करीब 450 रुपये है, तो वह हैरान रह गया

अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 9:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
महंगे दूध की कीमत सुनकर दूध विक्रेता सिर्फ हैरान नहीं हुआ, बल्कि उसने इसे एक कारोबारी मौके के तौर पर देखा

भारत में दूध रोजमर्रा की जरूरत का अहम हिस्सा है और देश के करोड़ों परिवारों तक ये हर सुबह आसानी से पहुंच जाता है। शहरों से लेकर गांवों तक दूध सप्लाई करने वाले लोग वर्षों से इस व्यवस्था को संभाल रहे हैं। भारत में दूध आसानी से सस्ते में मिल जाता है, लेकिन किसी जगह दूध की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि उसे सुनकर दूध बेचने वाला भी हैरान रह जाए। हाल ही में बिहार के एक दूध बेचने वाले के बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लॉस एंजिल्स के एंटरप्रेन्योर प्रभाकर प्रसाद उर्फ “चायगाय” के साथ हुई इस बातचीत में दूध की कीमतों से शुरू हुई चर्चा कारोबार, अवसरों और जीवन के नजरिए तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अमेरिका में 450 का मिलता है दूध

ये वीडियो अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के कंटेंट क्रिएटर प्रभाकर प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, जहां वह अक्सर अपने अनुभवों और लोगों के साथ हुई दिलचस्प मुलाकातों से जुड़ा कंटेंट पोस्ट करते हैं। क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “बिहारी दूधवाले को भरोसा नहीं हुआ कि कैलिफोर्निया में एक लीटर दूध की कीमत 450 रुपये तक हो सकती है।” बातचीत के दौरान जब दूध विक्रेता इस कीमत को सुनकर हैरान था, तभी प्रभाकर प्रसाद ने उसे एक और दिलचस्प बात बताई। उन्होंने कहा कि वह इसी दूध से चाय बनाकर बेचते हैं और एक कप चाय की कीमत करीब 10 डॉलर यानी लगभग 900 रुपये होती है। ये सुनते ही दूध विक्रेता की हैरानी और बढ़ गई और वह कुछ पल के लिए चुप रह गया।


तुरंत निकाला समस्या का हल

महंगे दूध की कीमत सुनकर दूध विक्रेता सिर्फ हैरान नहीं हुआ, बल्कि उसने इसे एक कारोबारी मौके के तौर पर देखा। वह ये जानने लगा कि ऐसे बाजार में कमाई और नए बिजनेस की क्या संभावनाएं हो सकती हैं। उसकी यही सोच लोगों को काफी पसंद आई। बातचीत के दौरान दूध विक्रेता ने तुरंत एक प्रैक्टिकल सॉल्यूशन भी दे डाला। उसने कहा कि दूध को सफर के दौरान ताजा रखने के लिए रेफ्रिजेरेटेड कंडीशन में ले जाया जा सकता है। उसकी ये सोच और समस्या का हल निकालने वाला नजरिया लोगों को काफी पसंद आया। वीडियो देखने वाले कई लोगों ने उसकी समझदारी की तारीफ की और कहा कि उसने हैरानी जताने के बजाय तुरंत समाधान और नए अवसरों के बारे में सोचना शुरू कर दिया।

लोगों ने किया कमेंट

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन देनी शुरू कर दीं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “उनकी आंखों में सीखने और जानने की उत्सुकता साफ दिखाई दे रही थी।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “वह बहुत विनम्र इंसान लगते हैं।” कई लोगों ने हंसने और दिल वाले इमोजी के साथ अपने रिएक्शन दी, जबकि बड़ी संख्या में यूजर्स ने दूध विक्रेता की व्यावसायिक सोच और मौके को पहचानने की क्षमता की जमकर सराहना की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।