मुंबई के भारी बारिश की बीच ऑफिस आने को लेकर Gen Z ने बॉस को ऐसा जवाब, अब Viral हुआ स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर यह स्क्रीनशॉट वायरल होते ही यूजर्स के बीच ये टॉपिक चर्चा का विषय बन गया। लोग ने इस महिला कर्मचारी की हिम्मत की तारीफ की। किसी ने उन्हें कॉरपोरेट बैडी कहा तो किसी ने कंपनी के मैनेजर को काफी सुनाया

अपडेटेड Aug 21, 2025 पर 10:06 PM
Story continues below Advertisement
कई प्राइवेट कंपनियां वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे रही थीं

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीते कुछ दिनों से हुई लगातार बारिश ने शहर की रफ्तार रोक दी। भारी बारिश ने शहर के तमाम इलाकों में झील में बदल दिया था और चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा था। इस भारी बारिश के कारण लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी ऑफिस जाने वाले लोगों को हुई। वहीं इस भारी बारिश के बीच सोशल मीडिया पर महिला कर्मचारी का अपने मैनेजर को लिखा गया मैसेज काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है ऐसा मैसेज में

वायरल हो रहा ये पोस्ट

मुंबई के भारी बारिश रेडिट पर शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रेड अलर्ट के बीच ट्रैफ़िक में फंसी एक कर्मचारी ने अपने मैनेजर को सीधा और बेबाक जवाब दिया। ये जवाब इतना वायरल हुआ कि लोग उसे मज़ाक में "कॉर्पोरेट बडी" कहने लगे। वायरल स्क्रीनशॉट में दिखा कि एक कर्मचारी ने ऑफ़िस ग्रुप में लिखा- "सभी को गुड मॉर्निंग, ट्रैफिक में फंसी हूं, ऑफिस नहीं पहुंच पा रही हूं।" लेकिन मैनेजर ने समझने के बजाय जवाब दिया, "देर हो गई, रहने दो। लेकिन पहुंचो.." इस पर कर्मचारी ने न कोई बहाना बनाया, न लंबी सफाई दी। उसने सिर्फ दो शब्दों में साफ जवाब दिया, "मुमकिन नहीं।" यही छोटा सा जवाब सोशल मीडिया पर छा गया और लोग उसे कॉर्पोरेट की दुनिया की "बेबाक आवाज" कहने लगे।


लोगों को काफी पसंद आया ये जवाब

रेडिट पोस्ट के मुताबिक, भारी बारिश के कारण जहां सरकारी दफ़्तर बंद थे और कई प्राइवेट कंपनियां वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे रही थीं, वहीं इस दफ़्तर में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। वहीं इस मामले में कमेंट सेक्शन में एक रेडिट यूजर ने बताया कि, यह कर्मचारी असिस्टेंट मैनेजर है और उसने अपने बॉस को फ़ोन पर भी अपनी स्थिति साफ-साफ समझा दी थी। इंटरनेट पर लोगों ने तुरंत उस कर्मचारी का समर्थन किया। कई यूजर्स ने उसके साहस और सीधी बात करने की खूब तारीफ की। कुछ ने तो उसे मैनेजर के सामने डटकर खड़े होने के लिए सलाम किया, जबकि कई ने उसे "कॉर्पोरेट रेबल" कहा, जिसने दबाव में झुकने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही, बहुत से लोगों ने यह भी माना कि इंडिया में मैनेजरों में अक्सर किसी भी स्थिती समझने की कमी होती है, चाहे वे देश के किसी भी हिस्से से क्यों न हों।

दुनिया का सबसे जहरीला सांप कहां पाया जाता है और कौन से हैं सबसे खतरनाक सांप? जानिए सांपो से जुड़ी कई बड़ी बातें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।