सावन के महीने में महिलाएं अपनी कलाई को खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक देने के लिए नई डिजाइन की चूड़ियां खरीदना पसंद करती है। अगर आप भी सावन के लिए खास और बजट में चूड़ियां तलाश रही हैं, तो कुछ खास बाजारों में आपको शानदार कलेक्शन मिल सकता है। यहां सिंपल हरी चूड़ियों से लेकर डिजाइनर और कस्टमाइज्ड चूड़ियों तक कई ऑप्शन मौजूद हैं:
₹50 से शुरू होता है हरी चूड़ियों का कलेक्शन
सावन की शॉपिंग के लिए रांची के वेंडर मार्केट में महिलाओं के लिए कई तरह की चूड़ियां अवेलेबल हैं। यहां चूड़ियों की कई दुकानें हैं, जहां बजट के हिसाब से कलेक्शन मिल जाता है। दुकानदारों के अनुसार, यहां हरी चूड़ियों की कीमत करीब ₹30 से शुरू होती है और डिजाइन के हिसाब से यह ₹100 तक जा सकती है। कम कीमत में भी यहां अट्रेक्टिव और खूबसूरत डिजाइन देखने को मिल जाते हैं।
साड़ी के अनुसार करवा सकती हैं चूड़ियां कस्टमाइज
अगर आप अपनी ड्रेस या साड़ी से मैच करती हुई चूड़ियां चाहती हैं, तो यहां कस्टमाइजेशन की सर्विस भी मिलती है। आपकी साड़ी के रंग और डिजाइन के अनुसार अलग-अलग चूड़ियों को मिलाकर एक खास सेट तैयार किया जाता है। इससे आपका सावन का लुक और भी खास बन सकता है।
हरे रंग में मिलते हैं कई शेड्स और डिजाइन
यहां सिर्फ एक तरह की हरी चूड़ियां नहीं बल्कि हरे रंग के कई शेड्स अवेलेबल हैं। हल्का हरा, मेहंदी कलर, डार्क ग्रीन, नियॉन ग्रीन और पैरेट ग्रीन जैसी कई वैरायटी महिलाएं पसंद कर रही हैं। इसके अलावा प्लेन चूड़ी, डिजाइनर चूड़ी और कंगन की भी कई रेंज मिलती हैं।
नाम और फोटो वाली चूड़ियां भी बनवाएं
सावन में अब सिर्फ सिंपल चूड़ियां ही नहीं, बल्कि पर्सनलाइज्ड चूड़ियों का ट्रेंड भी बढ़ रहा है। यहां आप अपनी चूड़ियों पर पति का नाम, फोटो या कोई खास मैसेज भी लगवा सकती हैं। खास बात यह है कि ऐसी कस्टमाइज चूड़ियां कम समय में तैयार हो जाती हैं।
यूनिक डिजाइन वाली चूड़ियों की डिमांड
अगर आप कुछ अलग डिजाइन की चूड़ियां पहनना चाहती हैं, तो यहां मोरनी, फ्लावर, माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु जैसे डिजाइन भी अवेलेबल हैं। ये चूड़ियां ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ काफी यूनिक और अट्रेक्टिव लगती हैं।
महारानी चूड़ियां दे रही हैं रॉयल लुक
इस बार बाजार में महारानी चूड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं। ये हैवी डिजाइन की होती हैं और इनमें नाम या खास मैसेज भी लिखवाया जा सकता है। इन चूड़ियों में लगी खूबसूरत लटकन और बड़े कंगन इन्हें रॉयल और अलग लुक देते हैं।
दिल्ली में भी मिलेंगे शानदार चूड़ी बाजार
अगर आप दिल्ली में चूड़ियों की शॉपिंग करना चाहती हैं, तो चांदनी चौक, सदर बाजार और करोल बाग जैसे बाजारों में जा सकती हैं। यहां ट्रेडिशनल हरी चूड़ियों से लेकर लेटेस्ट डिजाइनर कलेक्शन तक कई ऑप्शन मिल जाते हैं।