ब्राजील के कुरितिबा शहर में एक अनोखी और बेहद रोचक पहल की गई है। यहां दुनिया की सबसे बड़ी मच्छर फैक्ट्री खुली है, जो हर हफ्ते करोड़ों मच्छर पैदा करती है। लेकिन ये सामान्य मच्छर नहीं हैं। ये मच्छर वोल्बैकिया बैक्टीरिया से संक्रमित हैं, जो खतरनाक बीमारियों जैसे डेंगू, जिका और चिकनगुनिया फैलाने वाले वायरस को रोकते हैं। फैक्ट्री का उद्देश्य इन मच्छरों को शहर में छोड़कर जंगली मच्छरों के साथ उनका प्रजनन करवाना है। इससे बैक्टीरिया अगली पीढ़ी में भी पहुंचता है और वायरस फैलना बंद हो जाता है। इस अनोखे और वैज्ञानिक तरीके से लगभग 1.4 करोड़ लोग इन जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रह पाएंगे।