रातों रात 6.2 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स! 40 की उम्र में FIFA वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले गोलकीपर वोजिन्हा की कहानी चमत्कृत करने वाली

FIFA World Cup: वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद वोजिन्हा की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या कुछ ही दिनों में तेजी से बढ़ गई। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर उनके करीब 50 हजार फॉलोअर्स थे, लेकिन मुकाबले के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 7:41 PM
40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा ने फीफा वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया

स्पेन के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले वोजिन्हा को मुख्य रूप से केप वर्डे और पुर्तगाली क्लब फुटबॉल के प्रशंसक ही जानते थे। लेकिन स्पेन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी पहचान दुनिया भर में फैल गई। 0-0 के ऐतिहासिक ड्रॉ के बाद अनुभवी गोलकीपर के चाहने वालों की संख्या रातों रात बढ़ गई। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर उनके करीब 50 हजार फॉलोअर्स थे, लेकिन रातों रात ये संख्या बढ़कर 62 लाख से ज्यादा हो गई है। वोजिन्हा को मुकाबले के बाद सोशल मीडिया लोग लगातार फॉलो करते जा रहे हैं।

इंस्टाग्राम फॉलोअर्स तेजी से बढ़े

वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद वोजिन्हा की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या कुछ ही दिनों में तेजी से बढ़ गई। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले जहां उनके करीब 50 हजार फॉलोअर्स थे, वहीं स्पेन के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 62 लाख तक पहुंच गया। उनकी संघर्ष से सफलता तक की कहानी और मैदान पर शानदार खेल ने दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों को काफी प्रभावित किया है।


स्पेन के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा ने फीफा वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। स्पेन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उन्होंने कई शानदार बचाव किए और अपनी टीम केप वर्डे को 0-0 से मैच ड्रॉ कराने में बड़ी भूमिका निभाई। पूरे मुकाबले में उन्होंने स्पेन के खिलाड़ियों को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया और क्लीन शीट हासिल की। उनके इस प्रदर्शन की खूब तारीफ हो रही है और कई लोग इसे केप वर्डे फुटबॉल के इतिहास के सबसे यादगार नतीजों में से एक मान रहे हैं।

मैच के बाद इमोशनल हुए वोजिन्हा

मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद वोजिन्हा काफी इमोशनल हो गए। मैच खत्म होने के बाद इंटरव्यू देते समय उनकी आंखों में आंसू आ गए। जहां एक तरफ उनकी सफलता का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं उन्होंने अपने उन परिवार के सदस्यों को याद किया जो इस खास मौके पर उनके साथ नहीं थे। उनकी भावुक बातें सुनकर कई फुटबॉल फैंस भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "मैं रो पड़ा क्योंकि मेरा बचपन मेरे दादा-दादी के साथ बीता है। वे मेरे लिए सब कुछ थे।" वोजिन्हा ने ये भी बताया कि वीजा संबंधी दिक्कतों और यात्रा के खर्च की वजह से उनकी मां वर्ल्ड कप में उनका मैच देखने नहीं आ सकीं। इस भावुक खुलासे ने उनकी प्रेरणादायक कहानी को और भी खास बना दिया।

तेजी से वायरल हो रहे वीडियो

मैच के बाद दिया गया वोजिन्हा का इमोशनल इंटरव्यू कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर छा गया। उनके आंसुओं भरे पल और शानदार गोल बचाने वाले वीडियो Instagram, X, TikTok और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल होने लगे। दुनियाभर के फुटबॉल फैंस ने उनकी कहानी को खूब शेयर किया, जिससे वोजिन्हा रातों-रात चर्चा में आ गए। वोजिन्हा को लेकर फैंस की सराहना सिर्फ उनकी शानदार गोलकीपिंग तक सीमित नहीं रही, बल्कि लोगों ने उनके सरल स्वभाव, मेहनत और समर्पण की भी खूब तारीफ की। केप वर्डे का वर्ल्ड कप अभियान आगे बढ़ने के साथ ही वोजिन्हा टूर्नामेंट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।