Video Viral: कनाडा छोड़ भारत लौटा युवक, सोशल मीडिया पर अकेलेपन को लेकर डाला पोस्ट...फिर हुआ ये

कनाडा छोड़कर भारत लौटे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने विदेश में अकेलेपन के बारे में खुलकर बात की। वहीं इसके बाद इंटरनेट पर इस मुद्दे को लेकर बड़ी बहस शुरू हो गई है।

अपडेटेड May 24, 2026 पर 10:19 PM
Story continues below Advertisement
विदेश में अकेलेपन और अपनों की कमी महसूस करने वाले कई लोगों को सुधरसन का वीडियो अपनी कहानी जैसा लगा

विदेश में बसने का सपना आज भी कई युवाओं की पहली पसंद है, वहीं अब इसकी दूसरी सच्चाई भी सामने आने लगी है। लोग वहां की चमक-दमक, अच्छी कमाई और शानदार लाइफस्टाइल की बातें करते थे। हाल ही में कनाडा छोड़कर भारत लौटे एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह विदेश की जिंदगी से जुड़ी अकेलेपन और मेंटल हेल्थ जैसी परेशानियों के बारे में खुलकर बात की है। वहीं इसके बाद इंटरनेट पर इस मुद्दे को लेकर बड़ी बहस शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

चेन्नई के सुधरसन ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि आखिर क्यों उन्होंने कनाडा की जिंदगी छोड़कर हमेशा के लिए भारत लौटने का फैसला किया। वीडियो में उन्होंने कहा, “क्या हाल है दोस्तों? मैंने खुद को वापस भारत भेज दिया है। सच कहूं तो पैसों का क्या फायदा, जब उन्हें खर्च करने के लिए अपने लोग ही साथ न हों। काफी समय बाद आज चेहरे पर मुस्कान आई है, क्योंकि कनाडा जैसी जिंदगी काफी उदास कर देने वाली थी। क्या आप भी ऐसा महसूस करते हैं?”


 

उन्होंने चेन्नई से ये वीडियो एक छोटे से सवाल के साथ शेयर किया, “अब अगला कौन है?” उनके इस वीडियो पर लोग लगातार अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोग मेंटल पीस को ज्यादा जरूरी बता रहे हैं, तो वहीं कुछ का मानना है कि विदेश में करियर बनाना भी आसान नहीं होता।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट

विदेश में अकेलेपन और अपनों की कमी महसूस करने वाले कई लोगों को सुधरसन का वीडियो अपनी कहानी जैसा लगा। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनके सपोर्ट में लिखा, “आपने बिल्कुल सही कहा। गुड लक मेरे दोस्त, भगवान हमेशा आपके साथ रहे। आपका नजरिया अच्छा है, इसलिए आप जरूर सफल होंगे।”

दूसरे यूजर ने लिखा, “मैंने दो साल पहले कनाडा छोड़ा था और आज पहले से ज्यादा खुश हूं। जो लोग कहते हैं कि भारत में कुछ नहीं रखा, उन्हें पहले खुद मेहनत करनी चाहिए। इंडिया में हर किसी के लिए मौके हैं। आखिर में मेहनत और कमाई दोनों जगह करनी पड़ती है, तो बेहतर है वहां मेहनत करो जहां आपको खुशी मिले।”

लोगों ने किया कमेंट

वहीं कई लोग सुधरसन की बात से सहमत नहीं थे। एक यूजर ने लिखा, “अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो वहां की जिंदगी मुश्किल लग सकती है। लेकिन कनाडा जैसी जगह पर साफ हवा और अच्छी सुविधाएं पाने के लिए कुछ चीजों का त्याग करना पड़ता है। फिर भी भाई, आपके फैसले की तारीफ है।” एक यूजर ने कमेंट किया, “देखना, 6-7 महीनों में ये फिर से कनाडा वापस चले जाएंगे!”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।