जब भी बात होती है दुनिया के अलग-अलग खानपान की, तो हर देश का एक खास स्वाद और परंपरा नजर आती है। कोई देश मसालेदार खाने के लिए फेमस है, तो कहीं मीठा ही राजा होता है। कुछ लोग सख्त शाकाहारी होते हैं, तो कुछ को मांस के बिना खाना अधूरा लगता है। लेकिन जब बात आती है अजीबोगरीब खाने की, तो चीन हमेशा सुर्खियों में रहता है। यहां के लोग ऐसे-ऐसे जीवों को खा जाते हैं, जिनका नाम सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएं – जैसे बिच्छू, सांप, समुद्री कीड़े, यहां तक कि कुत्ता और सुअर भी।
लेकिन क्या आपको पता है, इन सबके बीच चीन में सबसे ज्यादा किस जानवर का मांस खाया जाता है? क्या लोग वाकई कुत्ते का मांस सबसे ज्यादा पसंद करते हैं या कोई और? इस सवाल का जवाब जानकर आप चौंक जाएंगे।
चीन में सबसे ज्यादा खाया जाता है सुअर का मांस
कुत्ते का मांस भी है पसंद
हालांकि चीन में कुत्ते का मांस भी लोग खाते हैं, और सड़कों पर बिकते हुए भी दिखाई दे जाता है, लेकिन इसकी तुलना पोर्क से करें तो यह बहुत ही कम मात्रा में खाया जाता है। जहां पोर्क की खपत लाखों टन में होती है, वहीं डॉग मीट कुछ मिलियन टन तक ही सीमित रहता है।
पोर्क क्यों है इतना लोकप्रिय?
चीन में पोर्क की लोकप्रियता की वजह इसकी सुलभता और सस्ती कीमत है। यह मांस ना सिर्फ बाजार में आसानी से मिल जाता है, बल्कि इसका स्वाद भी नरम, स्वादिष्ट और बहुपरकारी होता है। लोग इसे भूनकर, तलकर, सूप बनाकर या फिर त्योहारों में खास पकवानों में शामिल करते हैं। यही कारण है कि चीन में पोर्क एक तरह से 'राष्ट्रीय मांस' बन चुका है।
भारत में क्या है मांसाहार की स्थिति?
भारत में मांस खाने वालों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन यहां धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताएं इसका बड़ा हिस्सा तय करती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में करीब 38% लोग पूरी तरह शाकाहारी हैं, जबकि 18% लोग नियमित मांसाहारी हैं। यहां चिकन और मटन सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, लेकिन पोर्क या डॉग मीट जैसी चीज़ों की खपत बहुत कम या ना के बराबर है।
हर देश की अपनी खाने की संस्कृति और प्राथमिकताएं होती हैं। चीन जहां पोर्क को अपनी थाली का हीरो मानता है, वहीं भारत में खाने के चुनाव धार्मिक मान्यताओं और पारिवारिक परंपराओं पर निर्भर करते हैं। लेकिन एक बात तो तय है भोजन केवल पेट भरने का नहीं, बल्कि संस्कृति और सोच का भी आईना होता है।