आपने अक्सर फिल्मों और सीरियल्स में देखा होगा कि अगर किसी नाग को मार दिया जाए, तो बदला लेने के लिए उसका जोड़ा जरूर आता है। उत्तर प्रदेश के मेरठ से ऐसी ही एक घटना सामने आई है। यहां एक एक जहरीला सांप घर में घुस गया और वहां सो रहे 25 वर्षीय युवक को डस लिया। सांप के डसने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
हैरानी की बात यह रही कि सांप ने युवक को करीब 10 बार डसा और फिर पूरी रात उसके शव के पास ही बैठा रहा। ये घटना अब पूरा गांव हैरान है और परिवार पर दुखों का पहाड़ा टूट गया है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ा टूट गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। जांच के दौरान अमित के शरीर पर सांप के डसने के 10 निशान पाए गए। हालांकि, फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। परिजनों ने बताया कि अमित शादीशुदा था और चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। अमित की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है और घर में मातम पसरा हुआ है।