लद्दाख में पहाड़ों के बीच रहकर काम करना और साथ में घूमना बहुत ही यादगार पल होते है। अंजलि और नमन ने भी एक महीने तक लद्दाख में रहकर काम किया और वहां आसपास की कई जगहों को घूमकर देखा। दोनों ने अपने इस ट्रिप का पूरा खर्च भी शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि ऐसी वर्ककेशन प्लान करने से पहले रहने, खाने और घूमने के खर्च का अंदाजा लगाना कितना जरूरी है।
लद्दाख घूमने में इतना हुआ खर्च
लद्दाख में रहने के दौरान कपल ने सिर्फ एक जगह रहकर काम नहीं किया, बल्कि आसपास की कई जगहों पर घूमने का भी प्लान बनाया। पूरी ट्रिप में उनके ट्रैवल पर करीब 30,000 रुपये खर्च हुए। इसमें मनाली से लेह जाने और लेह से दिल्ली लौटने की फ्लाइट का खर्च भी था। इस तरह उन्होंने काम के साथ लद्दाख घूमने का भी पूरा मजा लिया।
रहने की जगह का खर्च निकला उम्मीद से कही ज्यादा
अंजलि और नमन ने सोचा था कि लद्दाख में उन्हें 15,000 रुपये के आसपास कमरा मिल जाएगा। ज्यादा से ज्यादा 20,000 रुपये खर्च होने का अंदाजा था। लेकिन अच्छी जगह मिलने पर उन्हें महीने के कमरे के लिए करीब 30,000 रुपये देने पड़े। यानी रहने का खर्च उनकी उम्मीद से काफी ज्यादा रहा। रोज के हिसाब से देखें तो कमरे का खर्च करीब 1,000 रुपये लगा।
फूड और लोकल ट्रैवल का निकाला हिसाब
महीने भर की वर्ककेशन में खाने-पीने और घूमने-फिरने पर भी खर्च हुआ। कपल ने खाने के लिए करीब 9,000 रुपये खर्च किए। आसपास घूमने के लिए 2,100 रुपये में स्कूटर किराए पर लिया। साथ ही, होस्ट का स्कूटर फ्री में मिलने से कुछ पैसे बच गए। स्नैक्स और ग्रॉसरी पर 2,500 रुपये और बाहर खाने-पीने पर करीब 5,000 रुपये खर्च हुए।
सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना एक्सपीरियंस
अंजलि और नमन डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और ट्रैवल से जुड़े अपने एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। उन्होंने लद्दाख में बिताए समय के दौरान भी अपने फॉलोअर्स को बताया कि वहां रहना, काम करना और घूमना उनके लिए कैसा रहा। उनके वीडियो को लोगों ने पसंद किया और कई यूजर्स ने कमेंट करके उनके काम की जानकारी देने के लिए उनकी तारीफ भी की।
लद्दाख में बिताया यह एक्सपीरियंस दिखाता है कि वर्ककेशन सिर्फ घूमने का नाम नहीं है। किसी पहाड़ी जगह पर लंबे समय तक रहने का प्लान हो तो बजट के साथ रहने की सुविधा, लोकल ट्रांसपोर्ट और रोज की जरूरतों को भी ध्यान में रखना पड़ता है। अंजलि और नमन ने अपना खर्च शेयर करके लोगों को अपने इस एक्सपीरियंस के बारे में बताया है।