Covid-19 : महाराष्ट्र में कोरोना मरीज की मौत, 21 साल के युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

Covid-19 Cases : ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के मुताबिक इस समय कुल 18 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। इनमें से सिर्फ एक मरीज अस्पताल में भर्ती है, जबकि बाकी सभी होम आइसोलेशन में हैं। सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई गई है। टीएमसी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि, जिस 21 वर्षीय युवक की मौत हुई है, वो कोरोना के अलावा गंभीर डायबटीज से पीड़ित था

अपडेटेड May 24, 2025 पर 7:26 PM
Covid 19 Updates: महाराष्ट्र के ठाणे से कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

Covid-19 Cases : पांच साल पहले भारत के साथ ही पूरी दुनिया में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे से कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ठाणे में शनिवार को कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने जानकारी दी है कि शनिवार को शहर में एक कोविड-19 मरीज की मौत हुई है और आठ नए संक्रमित मामले सामने आए हैं।

ठाणे में 21 वर्षीय युवक की मौत

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के मुताबिक इस समय कुल 18 सक्रिय कोरोना मरीज हैं। इनमें से सिर्फ एक मरीज अस्पताल में भर्ती है, जबकि बाकी सभी होम आइसोलेशन में हैं। सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई गई है। टीएमसी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि, जिस 21 वर्षीय युवक की मौत हुई है, वो कोरोना के अलावा गंभीर डायबटीज से पीड़ित था। युवक का इलाज कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में चल रहा था।


सामने आई ये बड़ी जानकारी

वहीं अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर ने बताया कि युवक को डायबटिज से जुड़ी जटिलताओं के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुक्रवार रात को उसका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के लिए 19 बिस्तरों वाला एक विशेष वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा भी मौजूद है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चेतना नितिल ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और कोविड जांच किट भी आसानी से उपलब्ध हैं। नगर निगम ने यह भी कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और नागरिकों से घबराने की जरूरत नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।