मगरमच्छ ने लड़की का हाथ उखाड़ा, उसके बॉयफ्रेंड ने फिर भी उसे खींच निकाला पर हुआ खौफनाक अंत

रविवार को 31 साल की ब्रिटनी क्लार्क पर एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। वह अपने बॉयफ्रेंड चांस एलिसन और रूममेट जेडन हर्नांडेज के साथ घूमने गई थीं।

अपडेटेड Jul 02, 2026 पर 5:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फ़्लोरिडा फ़िश एंड वाइल्डलाइफ़ कंजर्वेशन कमीशन (FWC) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

फ़्लोरिडा के 'लिटिल बिग इकॉन स्टेट फ़ॉरेस्ट' में एक हाइकर लड़की की एलीगेटर के हमले में मौत हो गई थी। उसके दुखी पिता ने अपनी बेटी के आखिरी डरावने पलों को याद किया। उन्हें अपनी बेटी की रूममेट का एक दिल दहला देने वाला फ़ोन आया था, जिसमें उसने घटना के बारे में बताया कि कैसे वे उसे "ज़िंदा रखने" की कोशिश कर रहे थे, जबकि उसका बहुत ज़्यादा खून बह रहा था।

31 साल की कंस्ट्रक्शन वर्कर ब्रिटनी क्लार्क पर रविवार को एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जब वह अपने बॉयफ़्रेंड चांस एलिसन और रूममेट जेडन हर्नांडेज़ के साथ घूमने गई थीं। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' के अनुसार, ये तीनों 'लिटिल बिग इकॉन स्टेट फ़ॉरेस्ट' में इकॉनलॉकहैची नदी में स्विमिंग का मज़ा ले रहे थे।

क्लार्क के 57 साल के पिता रॉबर्ट ने बताया- "रविवार को मुझे ब्रिटनी की रूममेट जेडन का फ़ोन आया और वह घटना के समय ही मुझे सब बता रही थी। वे उसे ज़िंदा रखने की कोशिश कर रहे थे और अधिकारियों के आने का इंतज़ार कर रहे थे।"


अमेरिकी नौसेना के पूर्व अधिकारी रॉबर्ट ने कहा कि उनकी बेटी की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। जब उन्हें क्लार्क की मौत के बारे में पता चला, तो परिवार पहले से ही उनकी मां, 80 साल की बारबरा के गुज़रने के दुख में था। इसके बाद ये हादसा हो गया।

ब्रिटनी क्लार्क अपने बॉयफ्रेंड चांस एलिसन और रूममेट जेडन हर्नांडेज़ के साथ फ़्लोरिडा के लिटिल बिग इकोन स्टेट फ़ॉरेस्ट में इकोनलोकहैची नदी में स्विमिंग रही थीं। न्यूयॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, अचानक सिर्फ़ तीन फ़ीट गहरे पानी में 13 फ़ीट लंबे एलिगेटर ने उन पर हमला कर दिया। एलिसन ने अपनी गर्लफ्रेंड को एलिगेटर के जबड़े से छुड़ाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसने क्लार्क के हाथों को और ज़ोर से जकड़ लिया।

काफ़ी देर तक संघर्ष करने के बाद, एलिगेटर ने आख़िरकार क्लार्क को छोड़ दिया। जब उन्हें नदी के किनारे लाया गया, तो एलिसन ने उन्हें CPR दिया। रिपोर्ट के अनुसार, एक हाथ कट जाने और दूसरे हाथ में गंभीर चोट लगने की वजह से क्लार्क का बहुत ज़्यादा खून बह गया था और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

फ़्लोरिडा फ़िश एंड वाइल्डलाइफ़ कंजर्वेशन कमीशन (FWC) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। इस इलाके से दो एलीगेटर पकड़े गए –– एक 12 फ़ीट का और दूसरा 13 फ़ीट का। DNA सैंपल फ़ोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।